विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने गुजरात-हिमाचल में खर्चे 130 करोड़...जानिए भाजपा ने किया कितना खर्च

Edited By Updated: 08 Jun, 2023 12:30 PM

assembly election congress spent 130 crores in gujarat himachal

कांग्रेस ने वर्ष 2022 के आखिर में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में 130 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए। पार्टी की ओर से निर्वाचन आयोग के समक्ष दायर चुनावी खर्च संबंधी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

नेशनल डेस्क: कांग्रेस ने वर्ष 2022 के आखिर में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में 130 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए। पार्टी की ओर से निर्वाचन आयोग के समक्ष दायर चुनावी खर्च संबंधी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

 

भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि उसने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 49 करोड़ रुपए खर्च किए। निर्वाचन आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव से जुड़े भाजपा के खर्च की रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं की है। कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में 27.02 करोड़ रुपए और गुजरात में 103.62 करोड़ रुपए खर्च किए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!