BJP ने बंगाल विधानसभा चुनाव के लिये 111 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की जारी

Edited By Updated: 19 Mar, 2026 06:39 PM

bjp releases second list of 111 candidates for bengal assembly elections

भाजपा ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए 111 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की, जिसमें रेखा पात्रा को हिंगलगंज से और रूपा गांगुली को सोनारपुर दक्षिण से उम्मीदवार बनाया गया है।

नेशनल डेस्क: भाजपा ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए 111 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की, जिसमें रेखा पात्रा को हिंगलगंज से और रूपा गांगुली को सोनारपुर दक्षिण से उम्मीदवार बनाया गया है। सूची के अनुसार, सबिता बर्मन इटाहार से, दिलीप साहा नबग्राम से, मिताली मल खरग्राम से और गार्गी दास घोष कंडी से चुनाव लड़ेंगी।

अनामिका घोष भरतपुर से, स्वपन मजूमदार बोंगांव दक्षिण से, अरूप चौधरी कमरहटी से, सनत सरदार संदेशखलि से और मल्लिका पाइक मंदिरबाजार विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी। इसी तरह, भाजपा ने प्रियंका टिबरवाल को एंटाली सीट से और सुमना सरकार को बालागढ़ सीट से उम्मीदवार बनाया है। पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!