Edited By Rohini Oberoi,Updated: 09 Mar, 2026 10:10 AM

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के निर्देश के बाद अब बैंकिंग प्रणाली में एक बड़ा बदलाव आया है। अब आपको कैश निकालने के लिए प्लास्टिक कार्ड (डेबिट/क्रेडिट कार्ड) को मशीन में डालने की जरूरत नहीं है। सुरक्षित और स्मार्ट कार्डलेस कैश विड्रॉल (Cardless Cash...
ATM Cash Withdrawal : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के निर्देश के बाद अब बैंकिंग प्रणाली में एक बड़ा बदलाव आया है। अब आपको कैश निकालने के लिए प्लास्टिक कार्ड (डेबिट/क्रेडिट कार्ड) को मशीन में डालने की जरूरत नहीं है। सुरक्षित और स्मार्ट कार्डलेस कैश विड्रॉल (Cardless Cash Withdrawal) के जरिए अब आप अपने स्मार्टफोन से ही पैसे निकाल सकते हैं।
किन बैंकों में उपलब्ध है यह सुविधा?
आरबीआई ने सभी बैंकों को अपने एटीएम अपग्रेड करने के निर्देश दिए हैं। वर्तमान में SBI (State Bank of India), HDFC, ICICI, PNB और Bank of Baroda जैसे बड़े बैंक अपने ग्राहकों को यूपीआई बेस्ड कैश विड्रॉल की सुविधा दे रहे हैं।

पैसे निकालने की सीमा (Withdrawal Limit)
कार्डलेस ट्रांजैक्शन के लिए बैंकों ने कुछ सीमाएं तय की हैं ताकि सुरक्षा बनी रहे:
-
प्रति ट्रांजैक्शन लिमिट: आप एक बार में अधिकतम 10,000 रुपये तक निकाल सकते हैं।
-
दैनिक लिमिट: एक दिन में यूपीआई के जरिए आप अधिकतम 20,000 रुपये तक का कैश प्राप्त कर सकते हैं।
UPI से कैश निकालने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
यह प्रक्रिया बेहद सरल है और इसमें कार्ड क्लोनिंग या पिन चोरी होने का खतरा भी कम रहता है। बस इन स्टेप्स को फॉलो करें:

-
ATM का चुनाव: सबसे पहले किसी ऐसे एटीएम पर जाएं जिस पर 'QR Cash' या 'UPI Withdrawal' का स्टिकर लगा हो।
-
विकल्प चुनें: एटीएम की होम स्क्रीन पर 'UPI Cash Withdrawal' के बटन को दबाएं।
-
राशि भरें: जितनी रकम आप निकालना चाहते हैं उसे दर्ज करें (ध्यान रहे यह 10,000 से कम हो)।
-
QR कोड स्कैन करें: जैसे ही आप राशि भरेंगे, एटीएम की स्क्रीन पर एक डायनामिक QR कोड दिखाई देगा।
-
UPI ऐप का उपयोग: अपने फोन में मौजूद किसी भी यूपीआई ऐप (GPay, PhonePe, Paytm, या भीम ऐप) को खोलें और 'Scan' बटन पर क्लिक करके एटीएम स्क्रीन के कोड को स्कैन करें।
-
पिन डालें: अपने मोबाइल पर वह बैंक अकाउंट चुनें जिससे पैसे कटने हैं और अपना UPI PIN दर्ज करें।
-
कैश प्राप्त करें: पिन डालते ही ट्रांजैक्शन प्रोसेस होगा और मशीन से कैश बाहर आ जाएगा।

कार्डलेस विड्रॉल के मुख्य फायदे
-
पर्स साथ रखने की जरूरत नहीं: अगर आपके पास सिर्फ फोन है तो भी आप कैशलेस नहीं होंगे।
-
अधिक सुरक्षा: इसमें कार्ड को मशीन में स्वैप नहीं करना पड़ता जिससे कार्ड स्किमिंग (Skimming) का खतरा खत्म हो जाता है।
-
कार्ड खोने की चिंता नहीं: कार्ड चोरी होने या पिन भूलने की स्थिति में भी यह तरीका सबसे बेहतर है।