WhatsApp ला रहा नया मैसेज शेड्यूल फीचर, अब रात भर जागने की टेंशन हुई खत्म

Edited By Updated: 22 Feb, 2026 06:46 PM

whatsapp is bringing a new message scheduling feature now the tension of stayin

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp जल्द ही अपने यूजर्स के लिए एक नया और लंबे समय से इंतजार किया जा रहा फीचर लाने की तैयारी में है। इस फीचर का नाम “मैसेज शेड्यूल” (Scheduled Messages) है, जिसकी मदद से यूजर्स पहले से मैसेज लिखकर तय तारीख और समय सेट कर...

नेशनल डेस्क: इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp जल्द ही अपने यूजर्स के लिए एक नया और लंबे समय से इंतजार किया जा रहा फीचर लाने की तैयारी में है। इस फीचर का नाम “मैसेज शेड्यूल” (Scheduled Messages) है, जिसकी मदद से यूजर्स पहले से मैसेज लिखकर तय तारीख और समय सेट कर सकेंगे। निर्धारित समय आते ही मैसेज अपने-आप भेज दिया जाएगा।

कैसे काम करेगा नया फीचर
नए फीचर के जरिए यूजर किसी भी चैट में मैसेज टाइप करके उसे तुरंत भेजने के बजाय शेड्यूल कर सकेगा। जैसे ही तय किया गया समय आएगा, मैसेज ऑटोमैटिक डिलीवर हो जाएगा। यह सुविधा खास तौर पर जन्मदिन, सालगिरह, मीटिंग रिमाइंडर या जरूरी नोटिफिकेशन भेजने में काफी उपयोगी मानी जा रही है।

 

अभी टेस्टिंग चरण में
ऐप के नए फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार यह फीचर फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज में है। अभी इसे आम यूजर्स या बीटा वर्जन के लिए पूरी तरह जारी नहीं किया गया है, लेकिन टेस्टिंग के दौरान इसका इंटरफेस सामने आया है।


पर्सनल और ग्रुप चैट दोनों में मिलेगा विकल्प
रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर व्यक्तिगत चैट और ग्रुप चैट दोनों में काम करेगा। यूजर्स मैसेज के साथ तारीख और समय सेट कर पाएंगे। साथ ही, जो मैसेज शेड्यूल किए गए हैं लेकिन अभी भेजे नहीं गए, उनकी संख्या भी ऐप में दिखाई देगी।


iOS बीटा में दिखा पहला संकेत
यह फीचर iOS के बीटा वर्जन 26.7.10.72 में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले अपडेट्स में इसे धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। तकनीकी विशेषज्ञों का मानना है कि यह अपडेट WhatsApp को और ज्यादा स्मार्ट और प्रोफेशनल कम्युनिकेशन के लिए उपयोगी बना सकता है, जिससे यूजर्स बिना समय याद रखे जरूरी संदेश सही समय पर भेज सकेंगे।

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!