NRI महिला ने सिरफिरे आशिक को ऑस्ट्रेलिया से करवाया डिपोर्ट...भारत आते ही पिता का किया कत्ल, Whatsapp पर भेजी लाश की लोकेशन

Edited By Updated: 31 Aug, 2024 01:42 PM

australia nri woman australia lover deported over killed women father

ऑस्ट्रेलिया में शुरू हुई दुश्मनी का भयावह अंत भारत में हुआ। दरअसल, एक ऑस्ट्रेलिया में एक NRI महिला ने जब अपने सिरफिरे आशिक को भारत डिपोर्ट करवा दिया तो शख्स ने इस गुस्से का बदला भारत आकर महिला के पिता का मर्डर कर लिया।

नेशनल डेस्क: ऑस्ट्रेलिया में शुरू हुई दुश्मनी का भयावह अंत भारत में हुआ। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में एक NRI महिला ने जब अपने सिरफिरे आशिक को भारत डिपोर्ट करवा दिया तो शख्स ने इस गुस्से का बदला भारत आकर महिला के पिता का मर्डर कर लिया।

बता दें कि एक NRI महिला द्वारा शादी से इनकार किए जाने पर एक सिंगर ने अपने भतीजे के साथ मिलकर महिला के 78 वर्षीय पिता की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद, आरोपी ने व्हाट्सएप पर महिला को मैसेज कर बताया कि उसने उसके पिता का कत्ल कर दिया है और शव को झाड़ियों में फेंक दिया है। उसने शव की लोकेशन भी भेजी। इस खौफनाक घटना के बाद, महिला के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

मृतक की पहचान रविंदरपाल सिंह के रूप में हुई है, जो पंजाब के किला रायपुर डेहलों के निवासी थे। पुलिस ने गायक रणजीत सिंह काहलो उर्फ रणजीत बाठ और उसके भतीजे गुल्ली निवासी बाठकलां, तहसील नकोदर, जिला जालंधर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विक्रम सग्गड़ ने बताया कि उनके पिता कुछ दिनों से लापता थे, और 29 अगस्त की सुबह उन्होंने सिविल अस्पताल लुधियाना में जाकर शव की पहचान की।

PunjabKesari
फरार संदिग्ध रणजीत सिंह काहलों

इस दर्दनाक घटना की शुरुआत तब हुई जब NRI महिला की टिक-टॉक पर रणजीत सिंह उर्फ रणजीत बाठ से पहचान हुई थी। रणजीत महिला से शादी करना चाहता था, लेकिन जब उसने इनकार किया तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। महिला ने ऑस्ट्रेलिया में इस धमकी की रिपोर्ट पुलिस को दी, जिसके बाद मार्च 2024 में रणजीत को ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने गिरफ्तार कर भारत डिपोर्ट कर दिया था।

हालांकि, जून 2024 में रणजीत बिना किसी सूचना के फिर से ऑस्ट्रेलिया पहुंच गया, लेकिन इस बार उसे एयरपोर्ट से ही गिरफ्तार कर भारत वापस भेज दिया गया। इसके बाद, 28 अगस्त की शाम को रणजीत और उसका भतीजा गुल्ली, लुधियाना पहुंचे, जहां उन्होंने महिला के पिता रविंदरपाल सिंह का रस्सी से गला घोंटकर कत्ल कर दिया।

इस हत्या के बाद आरोपी ने महिला को खुद मैसेज कर इस अपराध की जानकारी दी और शव की लोकेशन भी साझा की। इस निर्मम हत्या के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। यह घटना न केवल पंजाब में बल्कि ऑस्ट्रेलिया में भी गंभीर चिंता का विषय बन गई है, जहां एनआरआई समुदाय के लोग अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!