सर्दी में खांसी-जुकाम से मिलेगा छुटकारा, बस अपनाएं स्वामी रामदेव का ये शानदार नुस्खा

Edited By Updated: 27 Dec, 2024 03:29 PM

baba ramdev health tips cold cough home remedies

देश में बदलते मौसम के कारण लोगों को खांसी-जुकाम और वायर इन्फेक्शन हो रहे हैं। इनसे बचने के लिए साफ-सफाई और कुछ हेल्दी हैबिट्स अपनानी चाहिए लेकिन इसने छुटकारा पाने के लिए स्वामी रामदेव के इस नुस्खे की मदद ली जा सकती है। स्वामी रामदेव अक्सर सोशल...

नेशनल डेस्क. देश में बदलते मौसम के कारण लोगों को खांसी-जुकाम और वायर इन्फेक्शन हो रहे हैं। इनसे बचने के लिए साफ-सफाई और कुछ हेल्दी हैबिट्स अपनानी चाहिए लेकिन इसने छुटकारा पाने के लिए स्वामी रामदेव के इस नुस्खे की मदद ली जा सकती है। स्वामी रामदेव अक्सर सोशल मीडिया पर हेल्थ से जुड़े टिप्स लोगों के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने नजले, खांसी और सर्दी-जुकाम से राहत पाने के लिए एक आयुर्वेदिक नुस्खा शेयर किया है। 

PunjabKesari
  
क्या है यह नुस्खा

स्वामी रामदेव वीडियो में कह रहे हैं कि प्रचंड ठंड में नजले के मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है। नजले में दूध पीने से समस्या और बढ़ सकती है। ऐसे में अगर हम गर्मागरम दूध में कच्ची हल्दी मिलाकर पीते हैं, तो सर्दी-जुकाम, खांसी से लेकर बदन दर्द से भी छुटकारा मिलेगा। साथ ही इस दूध को पीने से इम्यूनिटी भी मजबूत हो जाएगी। अगर आप इस दूध में केसर मिला लें, तो यह दूध कभी भी कफ बढ़ने नहीं देगा। इस दूध में आपको चीनी नहीं मिलानी है। आप चाहें, तो थोड़ा गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। सर्दियों में गुड़ खाने से भी शरीर को फायदा मिलता है।

वहीं स्वामी रामदेव ने अपने एक वीडियो में अस्थमा के मरीजों को कुछ घरेलू उपाय सुझाए हैं, जो उनके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। स्वामी रामदेव के अनुसार, गुड़, चना और खजूर का सेवन अस्थमा के मरीजों के लिए लाभकारी है। इन खाद्य पदार्थों का सेवन करने से सांस संबंधी समस्याओं में राहत मिल सकती है। इसके अलावा उन्होंने नजला, सर्दी और जुकाम की समस्या से परेशान लोगों बादाम, काली मिर्च और देसी खांड (खुशबूदार शक्कर) को मिलाकर एक मसाला तैयार करें। स्वामी रामदेव का कहना है कि इस मसाले को दिन में दो बार, एक-एक चम्मच खाना चाहिए।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!