बाबासाहेब ठाकरे की जयंती: PM मोदी बोले- वो एक ऐसे असाधारण नेता थे...जो हमेशा लोगों के लिए खड़े हुए

Edited By Updated: 23 Jan, 2022 09:56 AM

babasaheb thackeray will always be remembered pm modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की 96वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए रविवार को कहा कि उन्हें एक ऐसे असाधारण नेता के तौर पर सदा याद रखा जाएगा, जो लोगों के लिए हमेशा खड़े हुए।

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की 96वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए रविवार को कहा कि उन्हें एक ऐसे असाधारण नेता के तौर पर सदा याद रखा जाएगा, जो लोगों के लिए हमेशा खड़े हुए।

 

कट्टर हिंदुत्व नेता ठाकरे का 1926 में जन्म हुआ था। उन्होंने शिवसेना की स्थापना की थी, जो लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी रही, लेकिन 2019 में दोनों दलों के संबंध खराब हो गए। ठाकरे का 2012 में निधन हो गया था। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं बाबासाहेब ठाकरे को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देता हूं। उन्हें एक ऐसे असाधारण नेता के तौर पर सदा याद रखा जाएगा, जो लोगों के लिए हमेशा खड़े हुए।'' 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!