Edited By Tanuja,Updated: 06 Oct, 2025 05:38 PM

बांग्लादेश ने हिल्सा मछली की सुरक्षा के लिए अपने समुद्री क्षेत्र में 17 युद्धपोत और गश्ती हेलिकॉप्टर तैनात किए हैं। 4 से 25 अक्तूबर तक मछली पकड़ने पर रोक है और मछुआरों को मुआवजे में चावल दिया जा रहा है। यह कदम प्रजनन क्षेत्रों की रक्षा और विदेशी...
Dhaka: भारत के पड़ोसी बांग्लादेश में सरकार बदलने के बाद से भारत-बांग्लादेश संबंध कुछ तनावपूर्ण बने हुए हैं। हाल ही में बांग्लादेश ने अपने समुद्री क्षेत्र में 17 युद्धपोत और गश्ती हेलिकॉप्टर तैनात किए हैं। हालांकि, यह कोई सैन्य लड़ाई नहीं, बल्कि हिल्सा मछली की सुरक्षा के लिए किया गया कदम है।
हिल्सा मछली हेरिंग जैसी दिखती है और इसे दुनिया की सबसे स्वादिष्ट मछलियों में गिना जाता है। भारत में भी यह खास पसंदीदा मछली है। बांग्लादेश में हिल्सा की सुरक्षा और प्रजनन क्षेत्रों की रक्षा के लिए सेना को तैनात किया गया है। बांग्लादेश सरकार ने 4 से 25 अक्तूबर तक मछली पकड़ने पर रोक लगा दी है। इस दौरान मछुआरों को मुआवजे के रूप में चावल दिया जा रहा है, ताकि वे प्रजनन क्षेत्रों में मछली न पकड़ें।
17 युद्धपोत और गश्ती हेलिकॉप्टर समुद्र में विदेशी मछुआरों की घुसपैठ रोकने और हिल्सा प्रजनन क्षेत्र की निगरानी करेंगे। इससे बांग्लादेश की मछली उत्पादन और आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम बांग्लादेश की आर्थिक और जैविक सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। भारत समेत पड़ोसी देशों में भी इस दिशा में चर्चा हो रही है।