Edited By Rohini Oberoi,Updated: 29 Jun, 2026 10:42 AM

जून का महीना अब खत्म होने की कगार पर है और नए महीने यानी जुलाई की शुरुआत होने वाली है। अगर आपको अगले महीने बैंक का चेक क्लीयरेंस, लोन डॉक्यूमेंटेशन, डिमांड ड्राफ्ट या बैंक ब्रांच जाकर कोई भी जरूरी काम निपटाना है तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है।...
Bank Holidays in July : जून का महीना अब खत्म होने की कगार पर है और नए महीने यानी जुलाई की शुरुआत होने वाली है। अगर आपको अगले महीने बैंक का चेक क्लीयरेंस, लोन डॉक्यूमेंटेशन, डिमांड ड्राफ्ट या बैंक ब्रांच जाकर कोई भी जरूरी काम निपटाना है तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है। RBI द्वारा जारी आधिकारिक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार जुलाई में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 12 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
इन 12 दिनों की छुट्टियों में देशव्यापी वीकेंड्स (शनिवार-रविवार) के साथ-साथ अलग-अलग राज्यों के स्थानीय त्योहार और विशिष्ट दिवस शामिल हैं। आइए जानते हैं जुलाई में बैंक कब-कब बंद रहने वाले हैं ताकि आप अपनी प्लानिंग पहले से कर सकें:
तारीख और दिन, छुट्टी की वजह, कहां बंद रहेंगे बैंक?
06 जुलाई (सोमवार), एमएचआईपी दिवस , आइजोल (मिजोरम)
09 जुलाई (गुरुवार), बेह देइंखलम, शिलांग (मेघालय)
16 जुलाई (गुरुवार), रथ यात्रा , भुवनेश्वर (ओडिशा)
17 जुलाई (शुक्रवार), यू टिरोट सिंह की पुण्यतिथि, इम्फाल (मणिपुर)
18 जुलाई (शनिवार), द्रुकपा त्शे-जी, गंगटोक (सिक्किम)
22 जुलाई (बुधवार), खारची पूजा, अगरतला (त्रिपुरा) और शिलांग (मेघालय)
यह भी पढ़ें: Israeli Attacks: गाजा में इजरायली हमलों से फिर दहला आसमान, 13 साल की बच्ची समेत 4 फिलिस्तीनियों की मौत
RBI के नियमों के मुताबिक कुछ छुट्टियां केवल संबंधित राज्यों या शहरों में ही लागू होती हैं पूरे देश में नहीं। इसकी पूरी लिस्ट दी गई है। शनिवार और रविवार को होने वाली ये छुट्टियां देश के सभी सरकारी, प्राइवेट, विदेशी और ग्रामीण बैंकों पर समान रूप से लागू होती हैं:
05 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
11 जुलाई: दूसरा शनिवार (Second Saturday)
12 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
19 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
यह भी पढ़ें: इस फेमस फुटबॉलर पर टूटा दुखों का पहाड़, बेटी की जान तो बच गई, पर बचाते-बचाते दुनिया छोड़ गई पत्नी
25 जुलाई: चौथा शनिवार (Fourth Saturday)
26 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
बैंक बंद रहने पर भी डिजिटल काम रहेंगे चालू
बैंकों के भौतिक रूप से बंद होने के बावजूद ग्राहकों को वित्तीय लेनदेन के लिए परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। छुट्टियां होने पर भी ये सेवाएं 24 घंटे चालू रहेंगी। आप घर बैठे इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। गूगल पे, फोन पे या पेटीएम जैसी यूपीआई (UPI) सेवाएं हमेशा की तरह काम करेंगी। वहीं पैसों की जरूरत पड़ने पर ATM सेवाएं पूरी तरह खुली रहेंगी।