'मैं कई बार मौत के मुंह से लौटी हूं, मुझे...' : अमित शाह के ‘पीड़ित’ वाले बयान पर भड़कीं ममता बनर्जी

Edited By Updated: 30 Mar, 2026 01:56 PM

before the bengal elections mamata asked the public for a  vote of trust

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राज्य का राजनीतिक माहौल काफी गरमा गया है। राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरु हो गया है। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने अमित शाह के तंज पर जोर दार प्रतिक्रिया दी है। ममता ने एक एक चुनावी जनसभा को...

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राज्य का राजनीतिक माहौल काफी गरमा गया है। राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरु हो गया है। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने अमित शाह के तंज पर जोर दार प्रतिक्रिया दी है। ममता ने एक एक चुनावी जनसभा को संबोधन के दौरान शाह पर तंज कसते हुए कहा कि, जो लोग मेरी चोट का मजाक बना रहे हैं उन्हें पहले इसकी मेडिकल रिपोर्ट देखनी चाहिए।  

PunjabKesari

इसी के साथ उन्होंने शाह द्वारा TMC को लेकर जारी चार्जशीट वाले आरोपों का जवाब भी दिया है। ममता ने कहा कि "वे कहते हैं कि मैं चुनाव के वक्त पट्टी बांधकर घूमती हूं। मैं कई बार मौत के मुंह से वापस आई हूं। क्या आपने 2021 में जानबूझकर मेरे पैर को चोट पहुंचाई थी? मैंने व्हीलचेयर पर प्रचार किया, क्या आप मुझे खत्म करने की योजना बना रहे हैं?"

PunjabKesari

अमित शाह  पर साधा निशाना

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमित शाह ने कोलकाता में ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्हें अपने पुराने कर्मों के लिए चार्जशीट पेश करनी चाहिए। अपनी बात तो जारी रखते हुए शाह ने अमेरिका से भारतीय प्रवासियों को डिपोर्ट करने का मुद्दा भी उठाया है। उन्होंने ममता से सवाल करते हुए पूछा कि, "जब गुजरातियों को अमेरिका से कमर में रस्सी बांधकर वापस भेजा जा रहा था, तब आप (शाह) कहां थे?"

ममता ने खुद पर जताया भरोसा

ममता बनर्जी ने अपनी रैली में खुद पर भरोसा जताया है। उन्होंने खुद को बंगाल की सीटों पर एकलौता चेहरा बताते हुए लोगों से कहा कि, "आपको यह देखने की जरूरत नहीं है कि स्थानीय उम्मीदवार कौन है। हर सीट पर मैं ही उम्मीदवार हूं। मुझ पर भरोसा रखें और अपना वोट दें।"

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!