'घबराने की जरूरत नहीं, देश में तेल का स्टॉक भरपूर', पेट्रोल-डीजल और LPG पर सरकार का आया बयान

Edited By Updated: 18 May, 2026 09:57 PM

government s statement on petrol diesel and lpg

: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चार साल बाद हुई हालिया बढ़ोत्तरी के बाद मचे हड़कंप के बीच केंद्र सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने सोमवार को स्पष्ट किया कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और नागरिकों को पैनिक बायिंग...

नई दिल्ली: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चार साल बाद हुई हालिया बढ़ोत्तरी के बाद मचे हड़कंप के बीच केंद्र सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने सोमवार को स्पष्ट किया कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और नागरिकों को पैनिक बायिंग (घबराहट में खरीदारी) करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

अफवाहों पर लगाम: रिजर्व में है पर्याप्त स्टॉक
पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से जारी बयान में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने देश के तेल-गैस रिजर्व की जानकारी साझा की। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि पूरे देश में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी (LPG) और नेचुरल गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। मंत्रालय ने अपील की है कि उपभोक्ता किसी भी तरह की घबराहट में न आएं, क्योंकि सभी जरूरी ईंधनों की सप्लाई भारत में सामान्य रूप से जारी है।

₹3 की बढ़ोत्तरी से बढ़ा था तनाव
गौरतलब है कि बीते 15 मई को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में ₹3 प्रति लीटर का इजाफा कर आम आदमी को महंगाई का झटका दिया था। इसके साथ ही सीएनजी (CNG) की कीमतें भी बढ़ाई गई थीं। तेल कंपनियों ने इस बढ़ोत्तरी के पीछे मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के तनाव और होर्मुज स्ट्रैट (Strait of Hormuz) के बंद होने के कारण कच्चे तेल की ऊंची कीमतों को मुख्य वजह बताया था। इस वृद्धि के बाद कई पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखी गई और लोगों में आगे और दाम बढ़ने की आशंका को लेकर घबराहट फैल गई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उबाल
ताजा आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल करीब 112 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि यदि वैश्विक तनाव के चलते तेल की कीमतें इसी तरह ऊपर बनी रहती हैं, तो आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल के दाम फिर से बढ़ सकते हैं। फिलहाल सरकार की ओर से पर्याप्त स्टॉक का आश्वासन मिलने के बाद सप्लाई को लेकर बनी अनिश्चितता कम होने की उम्मीद है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!