बंगालः हुगली में तूफान-बारिश ने मचाई तबाही, 11 की मौत, कई जगह गिरे पेड़

Edited By Updated: 08 Jun, 2021 11:38 AM

bengal rain wreaks havoc in hooghly 11 killed

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में देर रात आए तूफान और बारिश ने काफी तबाही मचाई। तेज बारिश और तूफान के कारण 11 लोगों की मौत हो गईष मरने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। कई लोग बुरी तरह घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं कई घरों की दीवार टूट...

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में देर रात आए तूफान और बारिश ने काफी तबाही मचाई। तेज बारिश और तूफान के कारण 11 लोगों की मौत हो गईष मरने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। कई लोग बुरी तरह घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं कई घरों की दीवार टूट गईं और बड़े-बड़े पेड़ टूट कर गिर गए। वहीं दक्षिण बंगाल के तीन जिलों में सोमवार को बिजली गिरने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई।

 

अधिकारियों ने बताया कि मुर्शिदाबाद और हुगली जिले में नौ-नौ लोगों की और पूर्वी मेदिनीपुर में दो व्यक्ति की बिजली गिरने से मौत हो गई। ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्से में बिजली गिरने से मरने वालों के परिवार के लिए PMNRF से दो लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की मंजूरी दी है। घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने के कारण हुई मौतों पर सोमवार को शोक जताया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!