Instagram पर प्यार में बदली दोस्ती, किराए का कमरा लेकर लिव-इन में रहने लगे Girlfriend-बॉयफ्रेंड, फिर एक दिन...

Edited By Updated: 17 Jun, 2026 02:05 PM

bengaluru man strangles 20 year old partner after a dispute

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली मर्डर मिस्ट्री सामने आई है। यहां के मल्लेश्वरम इलाके में एक 27 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर अपनी 20 साल की Live-in Partner की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी।

Bengaluru Live In Partner Murder : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली मर्डर मिस्ट्री सामने आई है। यहां के मल्लेश्वरम इलाके में एक 27 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर अपनी 20 साल की Live-in Partner की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों के बीच पिछले कुछ समय से लगातार विवाद चल रहा था जिसने शनिवार की रात को एक हिंसक रूप ले लिया। हत्या की इस खौफनाक वारदात का खुलासा दो दिन बाद तब हुआ जब आरोपी ने खुद अपने वकील के सामने गुनाह कबूल किया। 

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस जांच और पूछताछ में इस रिश्ते की शुरुआत से लेकर अंत तक की पूरी कहानी सामने आई है। मृतका की पहचान 20 वर्षीय अनुषा के रूप में हुई है जबकि आरोपी का नाम शरद है। दोनों कर्नाटक के हासन जिले के सकलेशपुर के रहने वाले थे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram के जरिए दोनों की जान-पहचान हुई थी।

यह भी पढ़ें: यहां के लोग 100 की उम्र में भी दिखते हैं जवान, जानें आखिरकर क्या खाते हैं?

धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली और करीब छह महीने पहले दोनों अपने घर से बेंगलुरु आ गए। यहां मल्लेश्वरम इलाके में एक किराए का कमरा लेकर दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रहने लगे थे। आरोपी शरद बेंगलुरु शहर में पानी के टैंकर का ड्राइवर था।

PunjabKesari

विवाद के बाद वारदात को दिया अंजाम

पुलिस के मुताबिक शनिवार की रात को किसी बात को लेकर अनुषा और शरद के बीच तीखी बहस शुरू हो गई थी। झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि शरद ने गुस्से में आकर अनुषा पर हमला कर दिया और कथित तौर पर उसका गला दबा दिया। दम घुटने के कारण अनुषा की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद शरद घबरा गया।

उसने दो दिनों तक शव को कमरे में ही रखा। सोमवार को उसने अपने एक वकील से संपर्क किया और उसे पूरी बात बताई। वकील ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत सेशाद्रिपुरम थाना पुलिस को इसकी सूचना दे दी।वहीं वकील से इनपुट मिलते ही सेशाद्रिपुरम पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया।

यह भी पढ़ें: Bollywood के मशहूर Playback Singer को हुई ये गंभीर बीमारी, Video देख फैंस हुए परेशान

पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने और Post-mortem कराने के बाद शव को अनुषा के रोते-बिलखते परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल आरोपी शरद को पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी शरद से गहनता से पूछताछ कर रहे हैं ताकि यह साफ हो सके कि मर्डर के पीछे सिर्फ शनिवार रात का झगड़ा था या फिर शक और पुरानी रंजिश जैसी कोई और बड़ी वजह छिपी थी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!