कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले खरगे के गढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा ने किया डिप्टी मेयर के पद पर कब्जा

Edited By Updated: 23 Mar, 2023 05:07 PM

big blow to congress in kharge s bastion ahead of karnataka assembly elections

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के गढ़ में पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को कलबुर्गी में हुए डिप्टी मेयर के पद पर अपना कब्जा कर लिया है

नेशनल डेस्कः कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के गढ़ में पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को कलबुर्गी में हुए डिप्टी मेयर के पद पर अपना कब्जा कर लिया है। कलबुर्गी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का गढ़ माना जाता है। साल 2019 में मल्लिकार्जुन खरगे को लोकसभा में कलबुर्गी से हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस को यह झटका ऐसे समय लगा है, जब राज्य में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस ने कर्नाटक की सत्ता में वापसी के लिए पूरी ताकत झौंक दी है।


कल भाजपा को लगा था बड़ा झटका
इससे पहले कांग्रेस ने बुधवार को भाजपा को बड़ा झटका दिया था। कर्नाटक विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देने के दो दिन बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता बाबूराव चिंचानसुर बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। दो हफ्ते पहले एक अन्य भाजपा विधायक पुत्तन्ना ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और कांग्रेस में शामिल हो गए थे। चिंचानसुर ने वर्ष 2019 में गुलबर्गा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हार में अहम भूमिका निभाई थी।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार के अनुसार, चिंचानसुर ने कर्नाटक में हिंदू कैलेंडर के अनुसार मनाए जाने वाले नववर्ष के दिन (उगादी) पर पार्टी में शामिल होने की इच्छा जाहिर की थी। शिवकुमार ने कहा, “मल्लिकार्जुन खरगे के गृह जिले से आने वाले बाबूराव चिंचानसुर आज खरगे के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए कांग्रेस में शामिल हुए हैं। मैं उनका पार्टी में स्वागत करता हूं।”

चिंचानसुर 2018 तक कांग्रेस में थे और 2013 से 2016 तक सिद्धरमैया सरकार में मंत्री भी रहे। 2018 के विधानसभा चुनाव में अपनी हार के बाद, वह भाजपा में शामिल हो गए। खरगे के नेतृत्व की सराहना करने के अलावा चिंचानसुर ने शिवकुमार के प्रति भी आभार व्यक्त किया। चिंचानसुर ने कहा, “उन्होंने मुझ पर जो उपकार किया है, उसके लिए मैं अगले सात जन्मों तक उनका ऋणी रहूंगा।” 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!