स्कूली बच्चों के लिए बड़ी राहत, आधे महीने से ज्यादा दिन स्कूल में रहेगा ताला

Edited By Updated: 30 Sep, 2024 09:15 PM

big relief for school children

अक्टूबर महीने के साथ त्योहारों का सीजन भी शुरू होने जा रहा है। इस महीने में कई बड़े त्योहार हैं, जिनकी वजह से स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टियों की भरपूर संभावना है।

नेशनल डेस्क : अक्टूबर महीने के साथ त्योहारों का सीजन भी शुरू होने जा रहा है। इस महीने में कई बड़े त्योहार हैं, जिनकी वजह से स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टियों की भरपूर संभावना है। नवरात्रि, दशहरा और दीपावली जैसे त्योहारों के चलते इस महीने स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। अगर आप इस महीने घूमने का मन बना रहे हैं, तो यहां अक्टूबर में होने वाली छुट्टियों की पूरी सूची है। ये छुट्टियां त्योहारों के आधार पर तैयार की गई हैं। यदि स्कूल किसी अन्य कारण से छुट्टी की घोषणा करते हैं, तो आपको इसकी जानकारी सबसे पहले यहां मिलेगी।

छुट्टियों की जानकारी के लिए सलाह

छात्रों और उनके अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कूल का कैलेंडर भी चेक करें। अगर तारीखों में कोई भ्रम हो, तो संबंधित स्कूल से संपर्क करना उचित होगा। इस साल दीपावली 31 अक्टूबर को है, और इस शुभ त्योहार को मनाने के लिए स्कूल बंद रहेंगे। ध्यान दें कि हर राज्य में छुट्टियों की तारीखें अलग-अलग हो सकती हैं, इसलिए संबंधित स्कूल से जानकारी लेना न भूलें।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!