बड़ी राहत! 6 साल में घटी इतनी महंगाई, इन चीजों के दाम हुए सस्ते

Edited By Updated: 14 Jul, 2025 06:40 PM

big relief inflation has reduced so much in 6 years

देश की आम जनता के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। सरकार ने जून महीने की खुदरा महंगाई दर (Retail Inflation) के आंकड़े जारी किए हैं, जो दर्शाते हैं कि महंगाई में काफी गिरावट आई है। मई 2025 में महंगाई दर जहां 2.82% थी, वहीं जून में यह घटकर 2.10%...

नेशनल डेस्क : देश की आम जनता के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। सरकार ने जून महीने की खुदरा महंगाई दर (Retail Inflation) के आंकड़े जारी किए हैं, जो दर्शाते हैं कि महंगाई में काफी गिरावट आई है। मई 2025 में महंगाई दर जहां 2.82% थी, वहीं जून में यह घटकर 2.10% रह गई है। यह जनवरी 2019 के बाद महंगाई का सबसे कम स्तर है।

खाद्य वस्तुओं की कीमतों में गिरावट का असर

इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह खाद्य पदार्थों की कीमतों में आई कमी है। सरकार के मुताबिक, सब्जियां, दालें, अनाज, दूध, मसाले, मांस और मछली जैसी जरूरी चीजों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इससे खाद्य महंगाई दर (Food Inflation) भी कम हुई, जिसका सीधा असर कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) पर पड़ा है।

ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों को राहत

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अनुसार:

  • ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई दर: -0.92%
  • शहरी क्षेत्रों में महंगाई दर: -1.22%

इसका मतलब है कि ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों में कीमतें नियंत्रण में हैं, जो आम जनता के लिए राहत की बात है।

RBI के अनुमान और फैसले

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने महंगाई में गिरावट को ध्यान में रखते हुए इस साल अब तक तीन बार ब्याज दरों (Repo Rate) में कटौती की है। जून 2025 की एमपीसी बैठक में RBI ने रेपो रेट को घटाकर 5.5% कर दिया था। इसके साथ ही FY26 (वित्त वर्ष 2025-26) के लिए खुदरा महंगाई का अनुमान 4% से घटाकर 3.70% कर दिया गया है। RBI का मानना है कि महंगाई में यह गिरावट आगे भी जारी रह सकती है।

क्या कहते हैं जानकार?

वित्तीय विशेषज्ञों का कहना है कि:

  • सरकार द्वारा खाद्य वस्तुओं का बेहतर भंडारण और आपूर्ति व्यवस्था
  • सामानों की उपलब्धता में सुधार

इन कारणों से कीमतों को नियंत्रण में रखने में मदद मिली है।


 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!