Bihar Politics: पटना से बड़ी खबर – नीतीश कुमार के साथ 20 मंत्री लेंगे शपथ, देखें मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नामों की पूरी लिस्ट

Edited By Updated: 19 Nov, 2025 10:33 AM

bihar politics new government bihar cm swearing in ceremony bihar 20 ministers

बिहार की राजनीति में आज एक नया अध्याय लिखने की तैयारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर गुरुवार को सुबह 11:30 बजे पटना के गांधी मैदान में आयोजित होगा। इस दौरान नए...

नेशनल डेस्क: बिहार की राजनीति में आज एक नया अध्याय लिखने की तैयारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर गुरुवार को सुबह 11:30 बजे पटना के गांधी मैदान में आयोजित होगा। इस दौरान नए मंत्रिमंडल के कई मंत्री भी अपने पद की शपथ लेंगे। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, धर्मेंद्र प्रधान और अन्य वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

मंत्रियों की संभावित सूची:

बीजेपी कोटे से संभावित मंत्री:

जदयू कोटे से संभावित मंत्री:

  • विजय कुमार चौधरी (भूमिहार)

  • विजेंद्र यादव (यादव)

  • श्रवण कुमार (कुर्मी)

  • अशोक चौधरी (दलित-पासी)

  • रत्नेश सदा (दलित-मुसहर)

  • सुनील कुमार (दलित-रविदास)

  • श्याम रजक (दलित-धोबी)

  • जमा खान (मुस्लिम)

  • लेसी सिंह (राजपूत)

  • दामोदर रावत (अति पिछड़ा)

अन्य सहयोगी दलों से संभावित मंत्री:

  • लोजपा आर: राजू तिवारी (ब्राह्मण)

  • हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा (हम): संतोष कुमार सुमन

  • RLM: स्नेहलता कुशवाहा (कुशवाहा)

शपथ ग्रहण की प्रक्रिया:
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात कर 19 नवंबर से विधानसभा भंग करने की सिफारिश की थी। बुधवार को वह फिर से राज्यपाल से मिलेंगे और सभी सहयोगी दलों के समर्थन पत्र के साथ अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसके बाद जेडीयू विधायक दल द्वारा उन्हें नेता चुना जाएगा, जिससे शपथ ग्रहण का रास्ता साफ हो जाएगा।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!