बहुत बड़ा सरेंडर... दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों ने डाले हथियार, 27 पर कुल 65 लाख का था इनाम, देखें पूरी लिस्ट

Edited By Updated: 30 Nov, 2025 05:22 PM

37 naxalites surrendered in dantewada 27 carried a total reward of 65 lakh

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बड़ी सफलता मिली है, जहाँ 37 खतरनाक माओवादी नक्सलियों ने हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। इनमें 12 महिला नक्सली और 27 इनामी शामिल हैं, जिन पर कुल 65 लाख रुपए का इनाम था। यह सरेंडर दो साल के अभियान ‘लोन...

नेशनल डेस्क : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शनिवार को 37 माओवादी नक्सलियों ने एक साथ हथियार डालकर सरेंडर कर दिया। इसमें 12 महिला नक्सली भी शामिल हैं। इनमें 27 ऐसे भी हैं जिन पर कुल 65 लाख रुपये का इनाम था। इन्हें डीआरजी कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में मुख्यधारा में लौटाया गया।

इस बड़े सरेंडर के पीछे डीआरजी, बस्तर फाइटर्स, विशेष आसूचना शाखा, CRPF और RFT की संयुक्त रणनीति रही। महीनों की निगरानी, ग्राउंड इंटेलिजेंस और लगातार दबाव के चलते नक्सलियों ने हथियार छोड़कर सरकार की पुनर्वास योजना के तहत नई जिंदगी अपनाई। सरेंडर करने वालों को 50 हजार रुपये की तुरंत सहायता राशि, स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग, कृषि भूमि और सामाजिक पुनर्वास जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।

सरेंडर करने वालों में कई ऐसे भी हैं जिनका अतीत बड़े हमलों और खतरनाक गतिविधियों से जुड़ा था। इनमें भीमा उर्फ जहाज जैसे लोग शामिल हैं, जो 2020 के मिनपा हमले में भी सक्रिय थे। अन्य नक्सली विभिन्न क्षेत्रों में पोस्टर-पर्चे, रोड कटिंग, आईईडी लगाने और संगठन की रीढ़ बनने जैसी गतिविधियों में शामिल रहे।

बीते 20 महीनों में दंतेवाड़ा में 508 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं। अब तक कुल 1160 माओवादी, जिनमें 916 पुरुष और 244 महिला शामिल हैं, हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौट चुके हैं। यह 'लोन वर्राटू' अभियान का परिणाम है, जिसका उद्देश्य जंगलों में छिपे नक्सलियों को पुनर्वास के माध्यम से मुख्यधारा में लाना है।

सरेंडर करने वाले प्रमुख माओवादियों का नाम 

1. कुमली उर्फ अनिता मण्डावी- कंपनी नम्बर 6 सदस्य/SZCM कमलेश की गार्ड (₹8 लाख इनामी)

2. गीता उर्फ लख्मी उर्फ लक्ष्मी मड़काम- कंपनी नम्बर 10 सदस्य (₹8 लाख इनामी)

3. रंजन उर्फ सोमा मण्डावी- कंपनी नम्बर 6 सदस्य (₹8 लाख इनामी)

4. भीमा उर्फ जहाज कलमू- कंपनी नम्बर 2 सदस्य (₹8 लाख इनामी)

5. क्रांति उर्फ पोदिये गावड़े- एसीएम आमदई एरिया कमेटी (₹5 लाख इनामी)

6. कुमारी मुन्नी कर्मा- प्लाटून नम्बर 16 सदस्य (₹2 लाख इनामी)

7. लक्ष्मी अटामी- प्लाटून नम्बर 16 सदस्य (₹2 लाख इनामी)

8. कृष्णा पदामी- पल्लेवाया पंचायत मिलिषिया कमाण्डर (₹2 लाख इनामी)

9. श्रीमती मगंड़ी उर्फ मंगली हेमला- ककाड़ी आरपीसी केएएमएस अध्यक्ष (₹2 लाख इनामी)

10. दशरू डोडी- बेलनार आरपीसी मिलिषिया सदस्य (₹2 लाख इनामी)

11. नंदू मंडावी- गमपुर पंचायत सीएनएम कमाण्डर (₹2 लाख इनामी)

12. विज्जा मिच्चा- कोलनार आरपीसी मिलिषिया अध्यक्ष (₹2 लाख इनामी)

13. हिड़मे कुहड़ाम- मंलागेर एरिया पार्टी सदस्य/ एरिया कृषि शाखा अध्यक्ष (₹1 लाख इनामी)

14. रोशनी उर्फ हुंगी सोड़ी- आमदई एरिया कमेटी पार्टी सदस्य (₹1 लाख इनामी)

15. राजू उर्फ गांधी लेकाम- इन्द्रवती एरिया कमेटी पार्टी सदस्य (₹1 लाख इनामी)

16. जनकू वेको- बोड़गा आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष (₹1 लाख इनामी)

17. बुधराम माड़वी- पल्लेवाया आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष (₹1 लाख इनामी)

18. सुखमति उर्फ सुक्की ताती- एलओएस सदस्य (₹1 लाख इनामी)

19. सुकलू कड़ियाम- गमपुर आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष (₹1 लाख इनामी)

20. टाकलू उर्फ अजय कष्यप- आमदई एरिया कमेटी पार्टी सदस्य (₹1 लाख इनामी)

21. बामन मण्डावी- हण्ड्री आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष (₹1 लाख इनामी)

22. अर्जुन कुंजाम- भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य (₹1 लाख इनामी)

23. कुमारी सोमारी परसा- इन्द्रावती एरिया कमेटी पार्टी सदस्य (₹1 लाख इनामी)

24. विजय ओयाम- इन्द्रावती एरिया कमेटी पार्टी सदस्य (₹1 लाख इनामी)

25. फुलमती उर्फ शांति वेको- भैरमगढ़ एरिया कमेटी पार्टी सदस्य (₹1 लाख इनामी)


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!