मेंगलुरु एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, उड़ान भरते ही पक्षी से टकराया Indigo का विमान...सभी यात्री सुरक्षित

Edited By Updated: 25 May, 2023 02:50 PM

bird hits indigo plane flight canceled

मेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (MIA) के रनवे पर दुबई जा रहे एक विमान से गुरुवार सुबह पक्षी टकरा गया जिससे उड़ान रद्द करनी पड़ी। एयरपोर्ट के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क: मेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (MIA) के रनवे पर दुबई जा रहे एक विमान से गुरुवार सुबह पक्षी टकरा गया जिससे उड़ान रद्द करनी पड़ी। एयरपोर्ट के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े 8 बजे की है। पक्षी विमानन कंपनी ‘इंडिगो' के विमान के पर से टकरा गया, जो उड़ान भरने को तैयार था। पायलट ने तुरंत हवाई यातायात नियंत्रण (ATC) को सूचित किया और उड़ान रद्द कर दी गई।

 

घटना के बाद 160 यात्रियों को विमान से उतारा गया। इस घटना से हवाई अड्डे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। बाद में, यात्रियों को बेंगलुरु से आए दूसरे विमान से दुबई ले जाने की वैकल्पिक व्यवस्था की गई। उन्होंने बताया कि तकनीकी विशेषज्ञ विमान का निरीक्षण कर रहे हैं। MIA के अधिकारियों ने एक बयान में बताया कि उड़ान 6ई1467 ixe-dxb (जिसे सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर उड़ान भरनी थी) ‘टैक्सीवे' से रनवे में प्रवेश करते ही एक पक्षी से टकरा गई।

 

पायलट ने एटीसी को इसकी सूचना दी और सुबह साढ़े आठ बजे विमान ‘एप्रन' (विमानों को खड़े किए जाने की जगह) पर लौट आया। इसके बाद सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। बयान के अनुसार, ‘‘ इंडिगो ने उन 165 यात्रियों के लिए वैकल्पिक यात्रा की व्यवस्था की है, जिन्हें उड़ान संख्या 6ई5347 से (सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर) बेंगलुरु जाना था। घबराने की कोई जरूरत नहीं है।'' दुबई के लिए विमान पूर्वाह्न 11 बजकर पांच मिनट पर रवाना हुआ।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!