PM मोदी ने जब से देश की कमान संभाली, दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल हुआ भारत...BJP कार्यकारिणी ने सराहा

Edited By Updated: 17 Jan, 2023 01:54 PM

bjp executive praised prime minister modi economic policies

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने मंगलवार को केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की और कहा कि कठिन वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद देश सशक्त और आत्मनिर्भर हो रहा है।

नेशनल डेस्क: भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने मंगलवार को केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की और कहा कि कठिन वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद देश सशक्त और आत्मनिर्भर हो रहा है। यहां नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के कनवेंशन सेंटर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दूसरे और अंतिम दिन सामाजिक और आर्थिक संकल्प पत्र पारित किया गया। इस सामाजिक और आर्थिक संकल्प पत्र को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पेश किया और केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरण और हरियाणा की सांसद सुनीता दुग्गल ने इसका अनुमोदन किया।

 

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस संकल्प पत्र के प्रमुख बिन्दुओं को मीडिया से साझा करते हुए कहा, ‘‘पिछले आठ वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक समावेशी, सर्वस्पर्शी और आत्मनिर्भर समाज बनाने की दिशा में काम हो रहा है। विश्व की कठिन परिस्थितियों में भी प्रधानमंत्री मोदी की विचार स्पष्टता और कुशल नीतियों के सफल क्रियान्वयन के कारण समाज का सशक्तिकरण हो रहा है।'' उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने जब देश की कमान संभाली थी तब देश की अर्थव्यवस्था 10वें स्थान पर थी और भारत की गिनती कमजोर अर्थव्यस्थाओं में होती थी। उन्होंने कहा, ‘‘आज आजादी के 75वें वर्ष में हमने ब्रिटेन को पीछे छोड़ा है और दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुए हैं।''

 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज GST संग्रह में 22.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और डिजिटल लेनदेन ने भी नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने बगैर किसी का नाम लिए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त देश के एक जाने-माने अर्थशास्त्री ने प्रधानमंत्री मोदी की आर्थिक नीतियों की आलोचना की थी लेकिन तमाम विपरीत वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद विश्व के अन्य व विकसित देशों की तुलना में भारत में मुद्रास्फिति की दर आदर्श स्थिति में है। उन्होंने कहा कि यही अपने आप में हमारा एक जिम्मेदवार अर्थव्यवस्था के मॉडल का प्रमाण है। हम ऊर्जा आयात करते हैं। वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला बाधित हो गई है। उसके बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत आधार पर खड़ी है। इसलिए हम पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!