बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की बढ़ी सुरक्षा, अब इतने कमांडो होंगे तैनात

Edited By Updated: 09 Oct, 2019 10:25 PM

bjp executive president jp nadda s increased security

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने जेपी नड्डा को अब Z कैटेगरी की सुरक्षा दी है। खुफिया विभाग की रिपोर्ट के बाद जेपी नड्डा की सुरक्षा बढ़ाई गई है। अब

नेशनल डेस्कः भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने जेपी नड्डा को अब Z कैटेगरी की सुरक्षा दी है। खुफिया विभाग की रिपोर्ट के बाद जेपी नड्डा की सुरक्षा बढ़ाई गई है। अब सीआरपीएफ के करीब दो दर्जन कमांडो भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष की सुरक्षा करेंगे।

खुफिया ब्यूरो की ओर से सुरक्षा संबंधी खतरों को देखते हुए देश के वीवीआईपी और अन्य क्षेत्रों के लोगों को यह सुरक्षा दी जाती है। भारत में 4 तरह की सुरक्षा कैटेगरी है जिसमें X, Y, Z और Z प्लस सुरक्षा कैटेगरी होती है और इसमें Z प्लस कैटेगरी सबसे बड़ी कैटेगरी होती है। इन लोगों की सुरक्षा पर हर साल करोड़ों रुपये खर्च हो जाते हैं।

Z कैटेगरी स्तर की सुरक्षा में 22 सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं जिसमें नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) के 4 या 5 कमांडर भी होते हैं। अतिरिक्त सुरक्षा दिल्ली पुलिस या सीआरपीएफ की ओर से मुहैया कराई जाती है। सुरक्षा में एक एस्कॉर्ट कार भी शामिल होती है। 

कमांडो मशीनगन और आधुनिक संचार के साधनों से लैस रहते हैं। इसके अलावा इन्हें मार्शल ऑर्ट से प्रशिक्षित किया जाता है। इनके पास बगैर हथियार के लड़ने का भी अनुभव होता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!