गुजरात चुनाव में आप को मिले 10 फीसदी वोट...कांग्रेस का घटा मत प्रतिशत, सिद्धरमैया ने बीजेपी पर लगाए कई आरोप

Edited By Updated: 08 Dec, 2022 04:19 PM

bjp funded aap in gujarat to siphon off congress votes

सिद्धरमैया ने आरोप लगाया कि भाजपा ने कांग्रेस के मतों के विभाजन के लिए गुजरात में आम आदमी पार्टी (आप) को धन मुहैया कराया।

नेशनल डेस्क: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भाजपा ने कांग्रेस के मतों के विभाजन के लिए गुजरात में आम आदमी पार्टी (आप) को धन मुहैया कराया। भाजपा को गुजरात चुनाव में मिली भारी बढ़त और लगातार सातवीं बार राज्य की सत्ता में उसकी वापसी निश्चित होने के बीच कर्नाटक में कांग्रेस के दिग्गज नेता ने कहा कि नई पार्टी ने गुजरात चुनाव में जमकर पैसा बहाया।

सिद्धरमैया ने यहां संवाददाताओं से कहा, “गुजरात में ‘आप' ने काफी खर्च किया। मुझे जानकारी मिली है कि कांग्रेस के मतों के विभाजन के लिए भाजपा ने ‘आप' को धन दिया। ‘आप' के चुनाव लड़ने के कारण हम पिछड़ गए।” उन्होंने कहा कि नई पार्टी को 10 फीसदी वोट मिले जिससे कांग्रेस का मत प्रतिशत घटा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “आप' ने चुनाव में खूब पैसा बहाया।

उन्होंने कांग्रेस से भी ज्यादा खर्च किया। इसके बावजूद वे छह सीटों पर आगे चल रहे हैं।' उन्होंने कहा कि मेरे लिए गुजरात में भाजपा की जीत आश्चर्य चकित करने वाली नहीं है। उन्होंने कहा, “इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि भाजपा गुजरात में सत्ता में आ रही है क्योंकि आप ने चुनाव लड़ा और सभी सीटों पर हमारे मत काटे।'

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!