देहरादून में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की मंजूरी रद्द, कांग्रेस ने लगाया बड़ी साजिश का आरोप

Edited By Updated: 15 Jul, 2026 10:08 AM

permission for rahul gandhi chhatron ki goonj event in dehradun cancelled

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि उत्तराखंड की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' अभियान के तहत 17 जुलाई को देहरादून परेड ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम की अनुमति साजिशन रद्द कर दी है।

नेशनल डेस्क। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि उत्तराखंड की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज' अभियान के तहत 17 जुलाई को देहरादून परेड ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम की अनुमति साजिशन रद्द कर दी है।

पार्टी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और विधानसभा में विपक्ष के नेता यशपाल आर्य के पोस्ट साझा करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार का यह फैसला साफ तौर पर दर्शाता है कि भाजपा श्री गांधी के अभियान से घबरा गयी है।

यह भी पढ़ें: Thailand ने भारतीयों को दिया बड़ा तोहफा: जारी रहेगी Visa Free Entry, पर अब 60 की जगह केवल...

उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं ने अपने अलग-अलग पोस्ट में कहा कि भाजपा सरकार नहीं चाहती है कि श्री गांधी का कार्यक्रम परेड ग्राउंड में हो इसलिए प्रशासन के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति निरस्त कर दी गयी है। पार्टी का दावा है कि प्रशासन ने दूसरे कार्यक्रम का हवाला दिया जबकि देर रात कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर पूरा परेड ग्राउंड मैदान खाली मिला। 

यह भी पढ़ें: FBI की 'Most Wanted' लिस्ट में शामिल हुआ भारतीय गैंगस्टर नीतीश कौशल, पंजाब से कैलिफोर्निया तक मचा हड़कंप

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी इस फैसले से डरने वाली नहीं है और 17 जुलाई को होने वाला‘छात्रों की गूंज'अभियान का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम में बाधा डालना भाजपा सरकार की राजनीतिक घबराहट को दर्शाता है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!