Edited By Radhika,Updated: 15 Jul, 2026 04:38 PM

अगर आपके घर में गैस सिलेंडर खत्म हो गया तो आपको चिंता करने की जरुरत नहीं। देश में पहली बार क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Swiggy Instamart और सरकारी तेल कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने हाथ मिलाया है। इसके तहत अब राशन और सब्जियों की...
On-demand LPG Cylinder Delivery: अगर आपके घर में गैस सिलेंडर खत्म हो गया तो आपको चिंता करने की जरुरत नहीं। देश में पहली बार क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Swiggy Instamart और सरकारी तेल कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने हाथ मिलाया है। इसके तहत अब राशन और सब्जियों की तरह ही सिलेंडर भी आपके घर में 10 मिनट में डिलीवर होगा। इस सर्विस का नाम 'On-demand LPG Cylinder Delivery' है और यह सबसे पहले बेंगलुरु में लाइव होने वाली है। वहां पर इसके सफल ट्रायल और रोल- आउट के बाद आने वाले समय में देश के अन्य शहरों में भी शुरु किया जाएगा।
बाजार में उतरा नया हल्का सिलेंडर: 'HP नव्या' (HP Navya)
HPCL और स्विगी की यह पार्टनरशिप केवल डिलीवरी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके जरिए एक बिल्कुल नया प्रॉडक्ट भी लॉन्च किया है। इस सेवा के जरिए HPCL का नया 10 किलोग्राम वाला कंपोजिट एलपीजी सिलेंडर HP Navya पहली बार मार्केट में पेश किया जा रहा है। यह सिलेंडर लोहे के सिलेंडर की तुलना में काफी हल्का, आधुनिक और सेफ है।
ऐप पर मिलेंगे ये 2 ऑप्शन
इस सर्विस को बेहद यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है, खासकर युवाओं और कामकाजी लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर। स्विगी इंस्टामार्ट ऐप पर ग्राहकों को दो ऑप्शन मिलेंगे:
- HP नव्या 10 kg वाला नया कंपोजिट सिलेंडर।
- दूसरा पहले से बाजार में मौजूद 5 kg वाला छोटा सिलेंडर।
ग्राहकों के लिए राहत बात यह है कि इसके लिए आपके पास पहले से गैस क्नेक्शन होना जरुरी नहीं। कोई भी नया उपभोक्ता बिना किसी लंबी कागजी कार्रवाई के ऐप के जरिए इसे तुरंत बुक कर सकता है।
इन वर्गों के गेम चेंजर होगा साबित
क्विक कॉमर्स के जरिए रसोई गैस की यह ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा विशेष रूप से निम्नलिखित वर्गों के लिए बेहद मददगार होगी:
- शहरी कामकाजी पेशेवर जिन्हें समय की कमी होती है।
- जो छात्र अकेले या दोस्तों के साथ रहते हैं।
- जो 14.2 किलो वाले भारी सिलेंडर की बुकिंग की लंबी प्रक्रिया और पचड़ों से बचना चाहते हैं।