भाजपा को मिला सबसे ज्यादा चंदा: रिपोर्ट

Edited By Updated: 17 Jan, 2019 10:55 AM

bjp gets highest donation report

सत्तारूढ़ भाजपा को पिछले वित्त वर्ष में अन्य राष्ट्रीय पार्टियों के मुकाबले 12 गुना ज्यादा यानी 437 करोड़ रुपए से अधिक राजनीतिक चंदा मिला। बुधवार को चुनाव से जुड़े एक विचार मंच द्वारा जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

नई दिल्ली: सत्तारूढ़ भाजपा को पिछले वित्त वर्ष में अन्य राष्ट्रीय पार्टियों के मुकाबले 12 गुना ज्यादा यानी 437 करोड़ रुपए से अधिक राजनीतिक चंदा मिला। बुधवार को चुनाव से जुड़े एक विचार मंच द्वारा जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भाजपा और कांग्रेस को सबसे अधिक चंदा ‘प्रूडैंट इलैक्टोरल ट्रस्ट’ की ओर से मिला। यह बड़े कार्पोरेट घरानों द्वारा समर्थित कंपनी है जिसमें परिसंपत्ति और टैलीकॉम सैक्टर से जुड़ी बड़ी कंपनियां शामिल हैं।

सोसिएशन फॉर डैमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। प्रूडैंट इलैक्टोरल ट्रस्ट ने भाजपा और कांग्रेस को मिलाकर कुल 164.30 करोड़ रुपए का चंदा दिया। इसमें से भाजपा को 154.30 करोड़ रुपए चंदा मिला जो कि उसे मिले कुल चंदे का 35 फीसदी है। कांग्रेस के हिस्से में 10 करोड़ रुपया आया जो कि उसे मिले कुल धन का 38 फीसदी है। वहीं पिछले साल कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 122 करोड़ रुपए अपने चुनाव अभियान पर खर्च किए थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!