इस साल भाजपा को कांग्रेस से 6 गुना अधिक चंदा मिला, जानें किस पार्टी को कितने करोड़ मिले?

Edited By Updated: 30 Nov, 2022 07:20 AM

bjp got 6 times more donations than congress this year

सत्तारूढ़ भाजपा को वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान चंदे के रूप में 614.53 करोड़ रुपए मिले, जो विपक्षी कांग्रेस द्वारा जुटाई गई राशि के छह गुना से अधिक है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक

नई दिल्लीः सत्तारूढ़ भाजपा को वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान चंदे के रूप में 614.53 करोड़ रुपए मिले, जो विपक्षी कांग्रेस द्वारा जुटाई गई राशि के छह गुना से अधिक है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, कांग्रेस को इस अवधि में 95.46 करोड़ रुपए का चंदा मिला है। 

आंकड़ों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को इस अवधि के दौरान चंदे के रूप में 43 लाख रुपए प्राप्त हुए, जबकि माकपा को 10.05 करोड़ रुपए की धनराशि प्राप्त हुई। 

माकपा की केरल में सरकार है। चार राष्ट्रीय दलों ने हाल में निर्वाचन आयोग को प्राप्त चंदे की अपनी नवीनतम रिपोर्ट पेश की थी, जिसने दस्तावेजों को मंगलवार को सार्वजनिक किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!