BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज सुबह 11 बजे 'विशाल जनसभा' को करेंगे संबोधित

Edited By Updated: 06 Jul, 2020 05:47 AM

bjp national president jp nadda will address huge public meeting today

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर बंगाल में पार्टी की जनसंवाद वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। सुबह 11 बजे से उनका कार्यक्रम है। प्रदेश भाजपा के सूत्रों ने बताया कि बंगाल

कोलकाताः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सोमवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर बंगाल में पार्टी की जनसंवाद वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। सुबह 11 बजे से उनका कार्यक्रम है। प्रदेश भाजपा के सूत्रों ने बताया कि बंगाल सहित देशभर में दो करोड़ से अधिक भाजपा के कार्यकर्ता नड्डा के वक्तव्य को सुनेंगे।

बताया गया कि बंगाल में करीब 70 हजार पोलिंग बूथों, शक्तिकेंद्र, मंडलों, जिला कार्यालयों के साथ-साथ उद्योग, वाणिज्य व शिक्षक एसोसिएशन सहित विभिन्न एसोसिएशन से जुड़े लोग भाजपा अध्यक्ष के वक्तव्य को सुनेंगे और देखेंगे। उल्लेखनीय है कि बंगाल में बीते 9 जून को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसंवाद वर्चुअल रैली की शुरुआत की थी। उसमें करीब 2.5 करोड़ लोगों ने सुना था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!