जम्मू-कश्मीर में शराब पर प्रतिबंध की मांग को लेकर भाजपा का प्रदर्शन

Edited By Updated: 15 May, 2026 12:59 PM

bjp protests in jammu and kashmir demanding a liquor ban

जम्मू-कश्मीर में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर आज निकाले जा रहे भारतीय जनता पार्टी के विरोध मार्च को पुलिस ने रोक दिया और पार्टी के कुछ नेताओं को कुछ समय के लिए हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क। जम्मू-कश्मीर में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर आज निकाले जा रहे भारतीय जनता पार्टी के विरोध मार्च को पुलिस ने रोक दिया और पार्टी के कुछ नेताओं को कुछ समय के लिए हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेता और कार्यकर्ता यहां राम मुंशी बाग पार्क के पास एकत्र हुए और उन्होंने गुपकार स्थित मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के आवास की ओर विरोध मार्च निकालने का प्रयास किया। 

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र शासित प्रदेश में शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर नारेबाजी की। अधिकारियों ने बताया कि हालांकि, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया और मुख्यमंत्री आवास के बाहर उनमें से कुछ को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को शांतिपूर्वक हटा दिया। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!