राहुल गांधी ने फिर बोला झूठ? भाजपा प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने उठाए गंभीर सवाल

Edited By Updated: 02 Aug, 2025 10:54 PM

bjp spokesperson rp singh raised serious questions

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर किसान कानूनों को लेकर झूठे बयान देने का आरोप लगाया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए आर.पी. सिंह ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्होंने एक बार फिर...

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर किसान कानूनों को लेकर झूठे बयान देने का आरोप लगाया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए आर.पी. सिंह ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्होंने एक बार फिर “सफेद झूठ” बोला है।

दरअसल, राहुल गांधी ने हाल ही में यह दावा किया कि दिवंगत भाजपा नेता अरुण जेटली ने उन्हें किसान कानूनों का विरोध न करने की सलाह दी थी। इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आर.पी. सिंह ने राहुल गांधी की इस बात को तथ्यों के विपरीत बताया।

PunjabKesari

पोस्ट में आर.पी. सिंह ने लिखा ❝सच्चाई यह है कि किसान कानून सितंबर 2020 में लाए गए थे, जबकि अरुण जेटली का निधन अगस्त 2019 में हो गया था। इससे पहले वे कई महीनों तक बीमार चल रहे थे। तो क्या राहुल गांधी भूतों से बात करते हैं या फिर झूठ बोलना उनकी आदत बन चुकी है?❞ इसके साथ उन्होंने एक कार्टून भी साझा किया जिसमें राहुल गांधी की लंबी नाक को दर्शाया गया है, जो आमतौर पर झूठ बोलने का प्रतीक मानी जाती है।

आर.पी. सिंह ने यह भी कहा कि ❝भारत को ऐसे गैर-जिम्मेदार विपक्षी नेता की नहीं, बल्कि गंभीर और सच्चे विपक्ष की ज़रूरत है।❞ यह बयान ऐसे समय आया है जब किसान मुद्दे और कृषि कानूनों को लेकर एक बार फिर राजनीतिक बयानबाजी तेज़ होती नजर आ रही है। हालांकि कांग्रेस की ओर से इस पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!