Edited By Ramkesh,Updated: 12 Apr, 2026 03:46 PM

पहले चलरण के लिए असम, केरल और पुडुचेरी में वोट पड़ चुके हैं। अब तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 23 अप्रैल के मतदान होना है ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां कर रही है। इसी कड़ी पीएम मोदी ने सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग...
नेशनल डेस्क: पहले चलरण के लिए असम, केरल और पुडुचेरी में वोट पड़ चुके हैं। अब तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए 23 अप्रैल के मतदान होना है ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां कर रही है। इसी कड़ी पीएम मोदी ने सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कहा केंद्रीय योजनाओं का 25 प्रतिशत से भी कम काम पूरा हुआ है। क्योंकि यहां की सरकार काम में हमेशा बाधा डाल रही थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा TMC को पाई-पाई का हिसाब देना होगा। ये लोगों को भयभीत रखते थे अब बंगाल सहन नहीं करेगा। भाजपा का मंत्र है सबका साथ, सबका विकास लेकिन बंगाल में भाजपा का फॉर्मूला होगा सबका साथ, सबका विकास और TMC के लुटेरों का पूरा हिसाब किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा TMC ने काम नहीं केवल काले कारनामे किए हैं। TMC ने नॉर्थ बंगाल की संरचना को पीछे रखा हुआ है। हर क्षेत्र में उपेक्षा ही मिली है।TMC सरकार ने मदरसों के लिए करीब 6 हजार करोड़ का बजट दिया है।TMC अपने खास वोट बैंकरों के लिए ही तुष्टीकरण करती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा आपका स्नेह और आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी ऊर्जा है। मैं आपके लिए खुद को हर पल खपा दूंगा। मैं केवल आप लोगों के लिए ही जीऊंगा। उन्होंने कहा कि सिलीगुड़ी की यह रैली TMC के महान जंगलराज की बिदाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा आपको हर बंगाली का दिल जीतना है। मैं कल बंगाल के अलग-अलग क्षेत्रों में गया था और वहां मैंने काफी उत्साह देखा जहां कई बुजुर्ग लोग मीलों तक पैदल चलकर आए थे। इस बार बंगाल से TMC का जाना तय है। मैं आपके प्यार को कभी भूल नहीं सकता हूं।
सिलीगुड़ी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "बंगाल कला की धरती है। बहुत सारे आर्टिस्ट दोस्त बहुत बढ़िया पेंटिंग्स लाए हैं। किसी ने मोदी को नेपाली बना दिया है। जो लोग पेंटिंग्स लाए हैं, उनसे मैं अपील करता हूं; अगर आपका पता पीछे लिखा है, तो मैं आपको थैंक-यू लेटर भेजूंगा। मैं अपने SPG साथियों से कह रहा हूं कि जो आर्टिस्ट दोस्त ऐसी पेंटिंग्स लाए हैं, कृपया उन्हें ले लें।
हालांकि पश्चिम बंगाल में इस बार भी चुनाव जीतने के लिए ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस पूरा जोर लगाए हुए है। जबकि भाजपा भी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में हैं। फिलहाल देखना होगा कि इस चुनाव में बीजेपी या फिर TMC को जनता बहुमत देती है।