BMW कारें होंगी और महंगी, हर तिमाही बढ़ेंगे दाम, लेकिन बिक्री पर नहीं पड़ा कोई असर

Edited By Updated: 12 Jul, 2026 01:13 PM

bmw prices will keep increasing

लग्जरी कार निर्माता BMW इंडिया ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में उसकी कारों की कीमतों में चरणबद्ध तरीके से बढ़ोतरी जारी रहेगी। कंपनी का कहना है कि यूरो के मुकाबले रुपये की लगातार कमजोरी से उत्पादन लागत बढ़ रही है, हालांकि इसका असर फिलहाल ग्राहकों...

नेशनल डेस्क : लग्जरी कार निर्माता BMW इंडिया ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में उसकी कारों की कीमतों में चरणबद्ध तरीके से बढ़ोतरी जारी रहेगी। कंपनी का कहना है कि यूरो के मुकाबले रुपये की लगातार कमजोरी से उत्पादन लागत बढ़ रही है, हालांकि इसका असर फिलहाल ग्राहकों की मांग पर नहीं पड़ा है।

रुपये की गिरावट से बढ़ेगा कीमतों का दबाव
BMW ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष और सीईओ हरदीप सिंह बरार ने बताया कि पिछले एक वर्ष में यूरो के मुकाबले रुपये में करीब 18% की गिरावट आई है, जिससे कंपनी की लागत पर सीधा असर पड़ा है। पिछले साल कंपनी ने 5-6% और इस साल अब तक लगभग 4% कीमतें बढ़ाई हैं। उन्होंने कहा कि लागत का पूरा बोझ ग्राहकों पर एक साथ नहीं डाला जाएगा, लेकिन हर तिमाही कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना बनी रहेगी।

जनवरी से जून के बीच भारत में 9,075 BMW बेचीं गईं 
कंपनी के अनुसार, जनवरी से जून 2026 के बीच BMW ने भारत में 9,075 कारों की बिक्री की, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 17% अधिक है। अप्रैल-जून तिमाही में भी कंपनी ने 4,507 वाहन बेचे और बिक्री में 17% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई। कंपनी को उम्मीद है कि मजबूत प्रोडक्ट लाइनअप और बेहतर वैश्विक परिस्थितियों के चलते साल की दूसरी छमाही में भी यह रफ्तार बनी रहेगी। वहीं, MINI इंडिया की बिक्री इस वर्ष दोगुनी होने की उम्मीद जताई गई है।

E20 पेट्रोल को लेकर चल रही चर्चाओं पर बरार ने कहा कि BMW को अब तक इससे जुड़ी किसी तकनीकी या सर्विस संबंधी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा है, क्योंकि कंपनी के सभी वाहन E25 ईंधन के लिए प्रमाणित हैं।

उन्होंने यह भी माना कि पेट्रोल और डीजल वाहनों को लेकर बढ़ती अनिश्चितता इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की मांग को बढ़ावा दे रही है। इसका असर BMW की बिक्री में भी दिखाई दिया है। वर्ष 2026 की पहली छमाही में कंपनी की इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 78% बढ़कर 2,359 यूनिट तक पहुंच गई, जिससे EV कंपनी के सबसे तेज़ी से बढ़ते कारोबार वाले क्षेत्रों में शामिल हो गया है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!