महाराष्ट्र के अमरावती में नाव पलटने से हुआ बड़ा हादसा- एक ही परिवार के 11 लोग डूबे

Edited By Updated: 14 Sep, 2021 05:09 PM

boat accident in maharashtra amravati

महाराष्ट्र के अमरावती में नाव पलटने से एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला। दरअसल इस हादसे में एक ही परिवार के  11 लोगों की मौत हो गई। अभी भी 8 लोग लापता हैं, जिनका कोई सुराग नहीं है। इनकी तलाश जारी है। वहीं, पुलिस बचाव कार्य में लगी है।

महाराष्ट्र के अमरावती में नाव पलटने से एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला। दरअसल इस हादसे में एक ही परिवार के  11 लोगों की डूबने से मौत हो गई।  अमरावती जिले में वरदा नदी में एक नौका के पलट जाने से उसमें सवार कम से कम 11 लोगों के मारे जाने की आशंका है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

PunjabKesari

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दलों ने अब तक 3 शव नदी से निकाले हैं जिनमें एक नाबालिग बच्ची का है। उन्होंने बताया कि घटना हतराना गांव में सुबह करीब साढ़े दस बजे घटी जब 11 लोगों को लेकर जा रही नाव नदी में पलट गयी। अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि नाव इतने सारे लोगों का बोझ नहीं सह सकी।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक नाव पर एक ही परिवार के लोग सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस व एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक आठ लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी खोज जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!