प्रेम प्रसंग बना बेटी की मौत की वजह, पिता ने की अपनी ही बेटी की हत्या, फैली दहशत!

Edited By Updated: 28 Jul, 2025 02:53 PM

bodies of father and daughter found in a house in greater noida

ग्रेटर नोएडा स्थित एक कॉलोनी में सोमवार सुबह एक ही मकान से पिता-पुत्री के शव बरामद किए गए हैं। पुलिस का शक है कि बेटी की हत्या करने के बाद पिता ने खुदकुशी कर ली। कासना थाना क्षेत्र के गांव सिरसा की एक नई कॉलोनी में यह घटना सामने आई। पुलिस को जब घर...

नेशनल डेस्क: ग्रेटर नोएडा स्थित एक कॉलोनी में सोमवार सुबह एक ही मकान से पिता-पुत्री के शव बरामद किए गए हैं। पुलिस का शक है कि बेटी की हत्या करने के बाद पिता ने खुदकुशी कर ली। कासना थाना क्षेत्र के गांव सिरसा की एक नई कॉलोनी में यह घटना सामने आई। पुलिस को जब घर में दो शव पड़े होने की सूचना मिली तो तुरंत मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान अशोक कुमार और उनकी बेटी संजना के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार बताया गया कि अशोक का शव फंदे से लटका मिला जबकि उसकी बेटी का शव कमरे में मिला। उन्होंने कहा, ‘‘पूछताछ में आसपास के लोगों ने बताया कि संजना का किसी युवक के साथ प्रेम प्रसंग था। इस बात को लेकर अशोक काफी नाराज था।'' थाना प्रभारी ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि संभवत: कुमार ने पहले बेटी की हत्या की और बाद में खुदकुशी कर ली। उन्होंने बताया कि पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!