सेक्स वर्कर संग रात बिताई, सुबह कर दिया कत्ल; बॉडी के टुकड़े कर सूटकेस में फेंके

Edited By Updated: 20 Sep, 2024 10:10 PM

body was chopped into pieces and thrown in a suitcase

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 23 साल के इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने 35 साल की सेक्स वर्कर को हायर किया था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक सेक्स वर्कर की हत्या का मामला सामने आया है।

नेशनल डेस्क : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 23 साल के इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने 35 साल की सेक्स वर्कर को हायर किया था। उसके संग पहले रात बिताई। सुबह पेमेंट को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी ने हथौड़े से महिला पर तब तक वार किए, जब तक वह मर नहीं गई। इसके बाद आरोपी ने बॉडी के टुकड़े किए और सूटकेस में डालकर फेंक दिए।

गुरुवार को चेन्नई के दक्षिणी उपनगर थोरईपक्कम में पुलिस को एक निर्माण स्थल के पास सूटकेस में महिला की बॉडी के टुकड़े मिले थे। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। वहीं, परिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया गया है। आरोपी ने गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस के अनुसार महिला उत्तरी बाहरी इलाके माधवरम की रहने वाली थी।

पुलिस का कहना है कि लड़के-लड़की में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद लड़के ने हथौड़े से वार किया। वार करने के बाद लड़की की लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसने सूटकेस में रखा और पॉश इलाके में फैंक दिया।  पुलिस के मुताबिक यह घटना चेन्नई के तोरैपक्कम की है। लड़के से मिलने के बाद लड़की जब घर नहीं पहुंची तो उसके भाई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई, लड़की का फोन बंद था। इस दौरान पुलिस ने तोरैपक्कम के आईटी कॉरिडोर के पास से एक सुटकेश बरामद किया। 

पुलिस ने जांच के बाद शिवगंगा जिले से मणिकंदन नामक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक युवती की उम्र 32 साल थी और वह माधवरम की रहने वाली थी। पुलिस पूछताछ में मणिकंदन ने बताया कि उसने हथौड़े से हमला कर युवती की हत्या कर दी। दोनों के बीच पैसे को लेकर विवाद हो गया। संबंध बनाने के बाद लड़की ज्यादा पैसे की मांग कर रही थी। उसने स्वीकार किया कि उसने युवती के बॉडी पार्ट्स को काटकर उसे सुटकेस में भरकर फेंक दिया। पुलिस महिला के फोन को ट्रैक कर घटनास्थल तक पहुंच गई, महिला को अंतिम बार तोरैपक्कम में ही देखा गया था। फिर पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी तक पहुंच गई।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!