Edited By Mehak,Updated: 13 Dec, 2025 06:10 PM

शास्त्रों के अनुसार रात में कुछ काम महिलाओं के लिए वर्जित हैं, क्योंकि ये नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित कर सकती हैं और मां लक्ष्मी को नाराज कर सकती हैं। खुले बाल सोने, इत्र लगाकर सोने, बाल संवारना और वाद-विवाद करना रात में नहीं करना चाहिए। ये आदतें मानसिक...
नेशनल डेस्क : शास्त्रों के अनुसार पूरे दिन के कार्य और उनका समय हमारे जीवन और भाग्य पर असर डालता है। गलत समय पर गलत काम करने से न केवल नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, बल्कि घर और मानसिक स्थिति पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए शास्त्र महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए कुछ कार्यों को रात में वर्जित मानते हैं। खासकर महिलाओं के लिए सोने से पहले कुछ आदतें नुकसानदायक मानी जाती हैं।
1. खुले बाल लेकर सोना
शास्त्रों के अनुसार महिलाएं रात में बाल खुले करके नहीं सोएं, खासकर जब अकेली हों। खुले बाल नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकते हैं और घर में अशांति का कारण बन सकते हैं। माना जाता है कि यह आदत मां लक्ष्मी को भी नाराज कर सकती है।
2. रात में इत्र लगाना
इत्र की सुगंध भले ही ताजगी का अहसास देती हो, लेकिन रात में इसे लगाकर सोने या घर से बाहर जाने से बचना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक शक्तियों के आकर्षण का खतरा बढ़ जाता है।
3. बाल संवारना
कई महिलाएं रात में कंघी से बाल संवारती हैं। शास्त्रों के अनुसार सूर्यास्त के बाद यह कार्य नहीं करना चाहिए। रात में बाल संवारने से न केवल घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है, बल्कि मां लक्ष्मी की कृपा में भी बाधा आ सकती है।
4. वाद-विवाद और झगड़े
रात में किसी प्रकार के वाद-विवाद या लड़ाई-झगड़े से बचना चाहिए। इस समय किए गए झगड़े मानसिक अशांति, नींद की परेशानी और घर में नकारात्मक माहौल का कारण बनते हैं। इसलिए शाम होते ही इन गतिविधियों से परहेज करना बेहतर है।