मुंबई पुलिस कमिश्नर से मिले बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, जानें क्या है पूरा मामला?

Edited By Updated: 22 Jul, 2022 05:37 PM

bollywood actor salman khan met mumbai police commissioner

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने शुक्रवार को मुंबई के पुलिस आयुक्त विवेक फणसालकर से दक्षिण मुंबई में उनके कार्यालय में मुलाकात की। एक अधिकारी ने बताया कि अभिनेता शाम करीब चार बजे अपनी कार में क्रॉफर्ड मार्केट के सामने स्थित मुंबई पुलिस मुख्यालय पहुंचे...

नेशनल डेस्कः बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने शुक्रवार को मुंबई के पुलिस आयुक्त विवेक फणसालकर से दक्षिण मुंबई में उनके कार्यालय में मुलाकात की। एक अधिकारी ने बताया कि अभिनेता शाम करीब चार बजे अपनी कार में क्रॉफर्ड मार्केट के सामने स्थित मुंबई पुलिस मुख्यालय पहुंचे और फणसालकर से मिले। खान ने वहां संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) विश्वास नांगरे पाटिल से भी मुलाकात की। पिछले महीने, सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को एक पत्र मिला था, जिसमें धमकी दी गई थी कि दोनों का पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की तरह हश्र किया जाएगा। मूसेवाला की मई में हत्या कर दी गई थी। पत्र मिलने के बाद खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!