सावधान! आज से बदल गए ये बड़े नियम, रसोई गैस से लेकर ट्रेन टिकट तक... जानें क्या हुआ महंगा और क्या सस्ता?

Edited By Updated: 01 Mar, 2026 09:54 AM

1st march rules change your world has changed from today

आज यानी 1 मार्च 2026 से देश में कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। ये बदलाव केवल आपके वॉलेट तक सीमित नहीं हैं बल्कि आपके मोबाइल फोन चलाने के तरीके बैंकिंग और सफर करने के अंदाज को भी बदल देंगे। अगर आप डिजिटल पेमेंट करते हैं या अक्सर ट्रेन से यात्रा करते...

New Rules March 2026 : आज यानी 1 मार्च 2026 से देश में कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। ये बदलाव केवल आपके वॉलेट तक सीमित नहीं हैं बल्कि आपके मोबाइल फोन चलाने के तरीके बैंकिंग और सफर करने के अंदाज को भी बदल देंगे। अगर आप डिजिटल पेमेंट करते हैं या अक्सर ट्रेन से यात्रा करते हैं तो इन अपडेट्स को ध्यान से पढ़ें।

1. सिम बाइंडिंग: बिना सिम नहीं चलेगा WhatsApp

डिजिटल धोखाधड़ी और 'सिम स्वैप' फ्रॉड को रोकने के लिए सरकार ने कड़े नियम लागू किए हैं। अब WhatsApp, Telegram और Signal जैसे मैसेजिंग ऐप्स आपके फोन में मौजूद एक्टिव सिम कार्ड से लिंक रहेंगे। यदि आप फोन से सिम निकाल देते हैं तो ये ऐप्स काम करना बंद कर देंगे। डेस्कटॉप पर लॉग-इन WhatsApp अब हर 6 घंटे में सुरक्षा कारणों से अपने आप लॉग-आउट हो जाएगा।

PunjabKesari

2. ट्रेन टिकट: UTS ऐप हुआ बंद, अब Rail One का जमाना

रेलवे ने अनारक्षित टिकट (General Ticket) बुक करने के पुराने सिस्टम को अलविदा कह दिया है। आज से पुराना UTS ऐप काम नहीं करेगा। यात्रियों को अब Rail One App का इस्तेमाल करना होगा। अगर आपके पुराने UTS वॉलेट में पैसे बचे हैं तो नए ऐप में उसी मोबाइल नंबर से लॉग-इन करके उन्हें ट्रांसफर किया जा सकता है।

PunjabKesari

आज से 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा

मार्च महीने की पहली तारीख व्यापार जगत और खान-पान के शौकीनों के लिए महंगाई की खबर लेकर आई है। तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया है। यह बढ़ोतरी सीधे तौर पर होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा मालिकों के बजट को प्रभावित करेगी जिसका असर अंततः बाहर खाना खाने वाले आम आदमी की थाली पर भी पड़ सकता है।

प्रमुख शहरों में नई कीमतें (1 मार्च 2026 से प्रभावी):

नीचे दी गई तालिका में देखें कि आपके शहर में कमर्शियल सिलेंडर कितना महंगा हुआ है:

शहर पुरानी कीमत (Feb) नई कीमत (March) कुल बढ़ोतरी
दिल्ली ₹1,740.50 ₹1,768.50 ₹28.00
कोलकाता ₹1,844.50 ₹1,875.50 ₹31.00
मुंबई ₹1,692.00 ₹1,720.50 ₹28.50
चेन्नई ₹1,899.50 ₹1,929.00 ₹29.50

PunjabKesari

4. बैंकिंग और UPI: सुरक्षा हुई सख्त

डिजिटल ट्रांजैक्शन को और सुरक्षित बनाने के लिए बैंकिंग नियमों में बदलाव हुआ है:

  • बायोमेट्रिक जरूरी: अब बड़े अमाउंट के UPI ट्रांजैक्शन के लिए केवल पिन (PIN) काफी नहीं होगा। सुरक्षा के लिए बायोमेट्रिक या मल्टी-फैक्टर ऑथेन्टिकेशन की जरूरत पड़ सकती है।

  • पेनल्टी में राहत: कुछ सरकारी बैंकों ने मिनिमम बैलेंस न रखने पर लगने वाले जुर्माने के नियमों को आसान बनाया है जिससे खाताधारकों को राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें: रो पड़ा पूरा ईरान! जल्लादों ने हमारे नेता को मार डाला... सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत की पुष्टि, 40 दिन के शोक में डूबा देश

5. रेंट एग्रीमेंट: किराएदारों के लिए अच्छी खबर

मकान मालिक और किराएदारों के बीच के रिश्तों को पारदर्शी बनाने के लिए नए रेंट रेगुलेशन लागू हुए हैं:

  • डिजिटल रजिस्ट्रेशन: अब रेंट एग्रीमेंट का डिजिटल रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा।

  • सिक्योरिटी डिपॉजिट: मकान मालिक अब सिक्योरिटी के तौर पर 2 महीने से ज्यादा का किराया नहीं मांग सकेंगे।

  • प्राइवेसी: मकान मालिक को किराएदार के घर आने से पहले 24 घंटे का नोटिस देना होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!