LPG सप्लाई रुकने से क्या बंद हो सकते हैं मोबाइल और इंटरनेट सर्विसेज, जानें क्या है इसके पीछे का असली कनेक्शन

Edited By Updated: 11 Mar, 2026 04:31 PM

can mobile and internet services be shut down due to the stoppage of lpg supply

देश में एलपीजी (LPG) की सप्लाई बंद होने से टेलीकॉम टावर मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

नेशनल डेस्क: देश में एलपीजी (LPG) की सप्लाई बंद होने से टेलीकॉम टावर मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोवाइडर्स एसोसिएशन (DIPA) ने चेतावनी दी है कि अगर यह स्थिति लंबे समय तक जारी रही तो मोबाइल और इंटरनेट नेटवर्क पर असर पड़ सकता है।

LPG की सप्लाई क्यों जरूरी है?
टेलीकॉम टावर बनाने की प्रक्रिया में गैल्वनाइजेशन का इस्तेमाल होता है। यह एक ऐसा कैमिकल प्रोसेस है जिसमें स्टील या लोहे की सतह पर जिंक की सुरक्षा परत चढ़ाई जाती है ताकि धातु जंग से बची रहे। इस प्रोसेस के लिए गैस आधारित ईंधन जैसे LPG की लगातार जरूरत होती है। DIPA के मुताबिक, पेट्रोलियम कंपनियों ने सरकार के निर्देशों के बाद टेलीकॉम टावर निर्माण कंपनियों को एलपीजी की सप्लाई बंद कर दी है।


सप्लाई बंद कब हुई?
DIPA ने बताया कि 5 मार्च 2026 से टेलीकॉम टावर निर्माण कंपनियों को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की तरफ से LPG की सप्लाई रोक दी गई है। इसके कारण टावर निर्माण इकाइयों के संचालन पर गंभीर असर पड़ा है। संगठन ने टेलीकॉम सचिव अमित अग्रवाल से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है।


नेटवर्क और मोबाइल सेवाओं पर संभावित असर
DIPA ने कहा कि एलपीजी सप्लाई बंद रहने से टावर निर्माण की सप्लाई चेन प्रभावित होगी। इसका सीधा असर नए टावर लगाने की योजनाओं पर पड़ेगा और ऐसे क्षेत्र जहां नेटवर्क क्षमता कम है या पहुंच नहीं है, वहां मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं में देरी हो सकती है।


किन कंपनियों पर होगा डायरेक्ट असर
संगठन ने कहा कि एलपीजी या एलएनजी की सप्लाई बंद रहने से टेलीकॉम टावर निर्माण की सप्लाई चेन पर निगेटिव असर देखा जा सकता है और नए टावर लगाने की योजनाओं में देरी हो सकती है। इससे खासकर उन इलाकों में नेटवर्क विस्तार प्रभावित होगा जहां अभी पहुंच कम है या क्षमता की कमी है। डीआईपीए के सदस्यों में इंडस टावर्स, एसेंड टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर, वोडाफोन आइडिया और जेंटारी इंडिया जैसी कंपनियां शामिल हैं। 

गैल्वनाइजेशन क्या है?
गैल्वनाइजेशन वह प्रक्रिया है जिसमें स्टील या लोहे की सतह पर जिंक की एक सुरक्षात्मक परत चढ़ाई जाती है। यह धातु को नमी और ऑक्सीजन से बचाकर जंग से सुरक्षित रखती है। टेलीकॉम टावर निर्माण में यह एक महत्वपूर्ण चरण है और इसके बिना उत्पादन नहीं हो सकता।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!