Edited By Rohini Oberoi,Updated: 25 Feb, 2026 04:14 PM

असम के कछार जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां सिलचर शहर के बाहरी इलाके में एक 28 वर्षीय महिला के साथ सात युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) किया। आरोपियों की दरिंदगी यहीं नहीं रुकी उन्होंने महिला और उसके दोस्त को धमकाकर...
Silchar Gangrape Case Assam : असम के कछार जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां सिलचर शहर के बाहरी इलाके में एक 28 वर्षीय महिला के साथ सात युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) किया। आरोपियों की दरिंदगी यहीं नहीं रुकी उन्होंने महिला और उसके दोस्त को धमकाकर ऑनलाइन पैसे भी वसूले। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए अब तक दो मुख्य आरोपियों को दबोच लिया है।
वारदात का ब्यौरा: SUV में सवार होकर आए थे हैवान
यह खौफनाक घटना 19 फरवरी की है। जानकारी के अनुसार पीड़िता अपने एक पुरुष मित्र के साथ सिलचर बाईपास रोड पर कार में मौजूद थी। तभी अचानक एक एसयूवी (SUV) गाड़ी वहां रुकी जिसमें से सात युवक उतरे। उन्होंने पहले कपल के साथ बदतमीजी की और फिर जबरन उन्हें बंधक बना लिया।
दोस्त के सामने ही की दरिंदगी
आरोप है कि बदमाशों ने महिला के दोस्त को काबू में कर लिया और उसके सामने ही सातों आरोपियों ने बारी-बारी से महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। चीख-पुकार सुनने वाला आसपास कोई नहीं था जिसका फायदा उठाकर आरोपियों ने घंटों तक तांडव मचाया।
डिजिटल वसूली: बैंक खाते में मंगवाए पैसे
बलात्कार जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने लूटपाट भी की। उन्होंने डरा-धमकाकर पीड़िता से ₹10,000 की मांग की। डरी-सहमी महिला ने मजबूरी में एक आरोपी के बैंक खाते में ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर दिए। यही डिजिटल ट्रांजैक्शन अब पुलिस के लिए सबसे बड़ा सबूत बन गया है।
पुलिस की कार्रवाई: 2 गिरफ्तार, 5 अब भी फरार
घटना के बाद हिम्मत दिखाते हुए पीड़िता ने सिलचर सदर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
-
BNS के तहत केस: पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
-
मेडिकल जांच: पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है और बयान दर्ज कर लिए गए हैं।
-
छापेमारी: पुलिस की कई टीमें फरार चल रहे पांच अन्य आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।