'सबकी दो बीवियां होती हैं, मैं उन्हीं के साथ रहूंगी!' मदद के लिए आई थी, सगे मौसा को ही दे बैठी दिल, जिसके बाद घंटों तक...

Edited By Updated: 25 Feb, 2026 04:00 PM

girl falls madly in love with uncle creates ruckus in the middle of the road

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती को अपने ही सगे मौसा (खालू) से प्यार हो गया। प्यार का जुनून इस कदर हावी हुआ कि युवती बीच सड़क पर चिल्ला-चिल्लाकर अपने मौसा के साथ...

Fatehpur Niece Uncle Love Case : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती को अपने ही सगे मौसा (खालू) से प्यार हो गया। प्यार का जुनून इस कदर हावी हुआ कि युवती बीच सड़क पर चिल्ला-चिल्लाकर अपने मौसा के साथ ही रहने की जिद पर अड़ गई। घंटों चले इस ड्रामे को देखने के लिए सड़क पर तमाशबीनों की भारी भीड़ जमा हो गई।

सबकी दो बीवियां होती हैं: युवती की अजीब दलील

मामला तब बिगड़ा जब युवती के परिजन उसे मौसा के घर से वापस ले जाने आए। युवती ने जाने से साफ इनकार कर दिया और ऑटो में बैठने के दौरान हंगामा शुरू कर दिया। उसने सरेआम कहा कि वह अपने खालू से प्यार करती है और उन्हीं की पत्नी बनकर रहना चाहती है। जब लोगों ने उसे समझाया कि उसके मौसा पहले से शादीशुदा हैं तो उसने चौंकाने वाला जवाब दिया— "सबकी दो बीवियां होती हैं, मुझे भी उनके साथ ही रहना है।"

मदद के लिए आई थी, पति को ही दिल दे बैठी

इस पूरे विवाद की जड़ 18 महीने पुरानी है। पीड़िता की सगी मौसी ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले जब उनके बच्चे का जन्म हुआ था तब ऑपरेशन के बाद देखभाल और मदद के लिए उन्होंने अपनी सगी बहन की बेटी (भांजी) को घर बुलाया था। घर पर रहने के दौरान ही युवती और उसके मौसा के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। मौसी का आरोप है कि इस अवैध रिश्ते की भनक लगने के बाद घर में कई बार मारपीट और तनाव की स्थिति बनी लेकिन युवती पीछे हटने को तैयार नहीं थी।

यह भी पढ़ें: शादीशुदा महिला के साथ था पति का अफेयर, प्रेग्नेंट भी हुई लेकिन फिर कुछ समय बाद...

घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

शादीपुर इलाके में हुए इस हंगामे के दौरान परिजन युवती को जबरन खींचकर ऑटो में बैठाते नजर आए। युवती बार-बार 'खालू-खालू' चिल्लाती रही। आसपास के सैकड़ों लोग इस तमाशे को देख रहे थे। काफी मशक्कत के बाद परिजन उसे साथ ले जाने में कामयाब रहे।

पुलिस तक नहीं पहुंचा मामला

चूंकि यह पूरी तरह से पारिवारिक मामला था इसलिए किसी भी पक्ष ने अभी तक थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। हालांकि इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग रिश्तों की इस नई परिभाषा पर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!