Union Budget 2026: क्या सीनियर सिटीजन्स की चमकेगी किस्मत? टैक्स छूट, सस्ती रेल टिकट से हेल्थ इंश्योरेंस तक… क्‍या हैं बड़ी उम्मीदें?

Edited By Updated: 01 Feb, 2026 08:40 AM

budget 2026 will senior citizens fortunes brighten

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में बजट 2026 पेश करने जा रही हैं। इस बजट से देश के हर वर्ग को उम्मीदें हैं लेकिन बुजुर्गों यानी सीनियर सिटीजन्स की नजरें कुछ खास ऐलानों पर टिकी हैं। टैक्स की सीमा बढ़ाने से लेकर रेल टिकट में मिलने वाली पुरानी...

Union Budget 2026 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में बजट 2026 पेश करने जा रही हैं। इस बजट से देश के हर वर्ग को उम्मीदें हैं लेकिन बुजुर्गों यानी सीनियर सिटीजन्स की नजरें कुछ खास ऐलानों पर टिकी हैं। टैक्स की सीमा बढ़ाने से लेकर रेल टिकट में मिलने वाली पुरानी रियायतों को दोबारा शुरू करने तक आइये जानते हैं क्या हैं इस बार की बड़ी मांगें।

इनकम टैक्स: 14 लाख तक की छूट की मांग

पिछले बजट में 12 लाख रुपये तक की आय पर टैक्स राहत दी गई थी लेकिन सीनियर सिटीजन्स चाहते हैं कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए इसे और बढ़ाया जाए।

हेल्थ इंश्योरेंस: प्रीमियम कम करने की गुहार

उम्र बढ़ने के साथ स्वास्थ्य संबंधी खर्चे बढ़ जाते हैं। सीनियर सिटीजन्स के लिए हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम काफी महंगा होता है।

  • जीएसटी में कटौती: बीमा क्षेत्र की मांग है कि इंश्योरेंस प्रीमियम पर लगने वाले टैक्स को कम किया जाए ताकि यह ग्रामीण इलाकों और कम आय वाले बुजुर्गों तक आसानी से पहुंच सके।

  • टैक्स डिडक्शन: लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस के तहत मिलने वाली टैक्स कटौती (Deduction) की सीमा बढ़ाने की उम्मीद है।

रेलवे टिकट: क्या फिर मिलेगी 50% की छूट?

कोविड-19 से पहले सीनियर सिटीजन्स को रेल सफर में 40% से 50% तक की छूट मिलती थी जिसे महामारी के दौरान बंद कर दिया गया था। देश भर के बुजुर्गों की सबसे बड़ी मांग है कि रेलवे टिकटों में मिलने वाली रियायत (Concession) को फिर से शुरू किया जाए। कम पेंशन और बढ़ते खर्चों के बीच बुजुर्गों के लिए सफर करना अब बोझ बनता जा रहा है।

बजट 2026 की 4 बड़ी मांगें एक नजर में:

क्षेत्र वर्तमान स्थिति सीनियर सिटीजन्स की मांग
आयकर (Tax) ₹12 लाख तक राहत ₹14 लाख तक की जाए
TDS सीमा ₹1 लाख ₹2 लाख तक बढ़ाई जाए
रेलवे रियायत बंद है दोबारा शुरू हो
NPS विड्रॉल पर टैक्स पूरी तरह टैक्स फ्री हो

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!