दिल्ली के वेलकम इलाके में मंदिर के पास मिला भैंस का कटा हुआ सिर, 2 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Updated: 01 Jul, 2023 11:39 AM

buffalo s severed head found near temple in delhi s welcome area

पूर्वोत्तर दिल्ली के वेलकम इलाके में एक मंदिर के बाहर सड़क पर शुक्रवार को भैंस का कटा हुआ सिर मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में दिल्ली के बाबरपुर निवासी दो आरोपियों, अजीम (27) नाम के एक युवक और 16 साल के एक लड़के को...

नई दिल्लीः पूर्वोत्तर दिल्ली के वेलकम इलाके में एक मंदिर के बाहर सड़क पर शुक्रवार को भैंस का कटा हुआ सिर मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में दिल्ली के बाबरपुर निवासी दो आरोपियों, अजीम (27) नाम के एक युवक और 16 साल के एक लड़के को पकड़ा गया है। 

पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय तिर्की ने कहा कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे एक व्यक्ति ने फोन कर वेलकम थाने को सूचना दी कि यहां वेस्ट गोरखपार्क के नाला रोड पर एक मंदिर के बाहर सड़क पर भैंस का कटा हुआ सिर मिला है। 

उन्होंने बताया कि पता चला कि स्कूटर पर सवार दो लड़कों ने भैंस का कटा हुआ सिर मंदिर के बाहर सड़क पर गिरा दिया था। डीसीपी ने बताया कि भैंस के कटे हुए सिर को पुलिस ने तुरंत घटनास्थल से हटा दिया। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!