Breaking




कनाडा की सियासत में भारतीय बने सरताज, रिकार्ड 22 पंजाबियों की संसद में एंट्री

Edited By Tanuja,Updated: 29 Apr, 2025 03:46 PM

canada elections record 22 punjabis elected

कनाडा में हाल ही में संपन्न हुए आम चुनावों में पंजाबी समुदाय ने इतिहास रच दिया है।  इस बार कुल 22 पंजाबी उम्मीदवार संसद के लिए चुने गए जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा ...

Ottawa: कनाडा में हाल ही में संपन्न हुए आम चुनावों में पंजाबी समुदाय ने इतिहास रच दिया है।  इस बार कुल 22 पंजाबी उम्मीदवार संसद के लिए चुने गए जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। यह उपलब्धि न केवल पंजाबी समुदाय के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव को दर्शाती है, बल्कि कनाडा की विविधता और समावेशी राजनीति का भी प्रतीक है। द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, इस बार 22 पंजाबी उम्मीदवारों ने हाउस ऑफ कॉमन्स  (संसद) के लिए जीत हासिल की है। यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले 2021 में 18 पंजाबी उम्मीदवारों ने संसद में जगह बनाई थी, जबकि 2019 में 20 उम्मीदवार  चुने गए थे। इस बार कुल 65 पंजाबी उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे।

 

 ब्रैम्पटन की 5 में से 5 सीटों पर पंजाबी विजयी 

  1.  रूबी सहोता  (लिबरल) ने ब्रैम्पटन नॉर्थ से अमंदीप जज  (कंजर्वेटिव) को हराया।
  2.  मनिंदर सिद्धू  (लिबरल) ने ब्रैम्पटन ईस्ट से  बॉब दोसांझ  (कंजर्वेटिव) को पराजित किया।
  3.  अमनदीप सोही  (लिबरल) ने  ब्रैम्पटन सेंट्रल  से  तरन चहल  को हराया।
  4.  सुखदीप कंग  (कंजर्वेटिव) ने  ब्रैम्पटन साउथ  से सोनिया सिद्धू (लिबरल) को शिकस्त दी।
  5.  अमरजीत गिल  (कंजर्वेटिव) ने  ब्रैम्पटन वेस्ट से वर्तमान मंत्री  कमल खेरा  को हराकर चौंकाया।

 

 लिबरल पार्टी के प्रमुख पंजाबी विजेता 

  •  अनीता आनंद –ओकविल ईस्ट 
  •  बरदीश चागर –वॉटरलू  
  •  अंजू ढिल्लों – डॉरवेल-लाचीन 
  •  सुख धालीवाल – सरे-न्यूटन  
  •  इकविंदर सिंह गहीर – मिसिसॉगा-मालटन 
  •  रणदीप सरे –सरे-सेंट्रल   
  •  गुरबक्श सैनी–फ्लीटवुड-पोर्ट कैल्स 
  •  परम बैंस –रिचमंड ईस्ट-स्टीवेनस्टन 

 

 कंजर्वेटिव पार्टी के प्रमुख पंजाबी विजेता

  •  जसराज हालन– कैलगरी ईस्ट   
  •  दलविंदर गिल–कैलगरी मैकनाइट   
  •  अमनप्रीत गिल–कैलगरी स्काईव्यू   
  •  अरपन खन्ना–ऑक्सफोर्ड   
  •  टिम उप्पल–एडमिंटन गेटवे    
  •  परम गिल–मिल्टन ईस्ट  
  •  सुखमन गिल–अबॉट्सफोर्ड साउथ-लैंगली 
  •  जगशरण सिंह माहल– एडमिंटन साउथईस्ट  
  •   हर्ब गिल–विंडसर वेस्ट  

     

PunjabKesari

बड़े झटके 
इस चुनाव में NDP प्रमुख जगमीत सिंह को करारी हार का सामना करना पड़ा। वह अपनी बर्नाबी सेंट्रल सीट से  तीसरे स्थान  पर रहे। हार के बाद उन्होंने NDP प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया। इसके अलावा, स्वास्थ्य मंत्री कमल खेरा को भी ब्रैम्पटन वेस्ट से हार का सामना करना पड़ा, उन्हें कंजर्वेटिव उम्मीदवार अमरजीत गिल ने पराजित किया।

 

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!