कनाडा में Canco Petroleum का खालिस्तान से कनेक्शन, आंतकी हरदीप निज्जर के परिवार से जुड़े नाम ! छिड़ गई नई बहस

Edited By Updated: 11 Feb, 2026 06:25 PM

canco petroleum s connection with khalistan in canada

हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद कनाडा में खालिस्तान समर्थक नेटवर्क, आतंकी फंडिंग और संगठित अपराध को लेकर बहस तेज़ हो गई है। सोशल मीडिया पर Canco Petroleum से जुड़े आरोप सामने आए हैं, हालांकि कनाडाई एजेंसियों ने अब तक किसी भी दावे की आधिकारिक...

International Desk: कनाडा में खालिस्तान समर्थक नेटवर्क को लेकर बहस एक बार फिर तेज़ हो गई है। जून 2023 में सरे (ब्रिटिश कोलंबिया) में मारे गए खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद न केवल भारत-कनाडा संबंधों में तनाव बढ़ा, बल्कि देश के भीतर संगठित अपराध, फंडिंग नेटवर्क और प्रवासी राजनीति को लेकर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया और कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर कनाडा की पेट्रोलियम कंपनी ‘कैंको पेट्रोलियम’( Canco Petroleum) को लेकर कई गंभीर आरोप सामने आए हैं। हालांकि, इन आरोपों की कनाडाई पुलिस या सरकार द्वारा आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

 

Canco Petroleum को लेकर  दावे 
हाल ही में कैनको पेट्रोलियम को खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF), जो एक आतंकवादी ग्रुप है, और सिनालोआ कार्टेल, जो एक बड़ा ट्रांसनेशनल क्रिमिनल ऑर्गनाइज़ेशन है, से जोड़ने के आरोप और रिपोर्टें आई हैं।ऑनलाइन पोस्ट्स और सामुदायिक चर्चाओं में दावा किया गया है कि कैंको पेट्रोलियम  का संबंध कथित रूप से खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) से जुड़े कुछ व्यक्तियों से है।

  • कंपनी से जुड़े कुछ कारोबारी रिश्तों को हरदीप सिंह निज्जर के परिवार से जोड़कर देखा जा रहा है।
  • सोशल मीडिया पर यह भी आरोप लगाए गए हैं कि कुछ रियल एस्टेट और औद्योगिक प्रोजेक्ट्स के जरिए संदिग्ध फंडिंग की जा रही है।
  • इन दावों में रविंदर सिंह निज्जर का नाम भी सामने आया है, जिन्हें हरदीप सिंह निज्जर का भाई बताया जा रहा है।
  • साथ ही कुछ अन्य व्यक्तियों और कंपनियों के नाम लेकर पारिवारिक और कारोबारी संबंधों का ज़िक्र किया गया है।
  • कैनको पेट्रोलियम  से जुड़े रविंदर सिंह निज्जर ने नई बनी DPG डेवलपमेंट्स लिमिटेड का प्रचार किया, जिसके मालिक अजय सिंह झज्ज हैं।
  • अजय झज्ज KTF (खालिस्तान टाइगर फोर्स) के बड़े नाम गुरजीत सिंह झज्ज जो दुराली प्रॉपर्टीज़ के मालिक हैं, के बेटे हैं।
  • अजय ने 1146 लोन पाइन ड्राइव पर एक नया घर बनाया है। उनके और दादी के पास सैल्मन आर्म में एक और इंडस्ट्रियल प्रॉपर्टी के डिज़ाइन हैं। 

 

 
RCMP/CSIS खामोश
इन आरोपों के समर्थन में अब तक कोई चार्जशीट, अदालत का आदेश, या RCMP/CSIS की सार्वजनिक रिपोर्ट सामने नहीं आई है। कुछ ऑनलाइन स्रोतों में यह भी दावा किया गया है कि कनाडा में सक्रिय कुछ इंडो-कनाडियन आपराधिक नेटवर्क्स के मैक्सिको के सिनालोआ कार्टेल से संपर्क हैं। हालांकि, कनाडाई कानून एजेंसियों ने केवल ड्रग तस्करी नेटवर्क्स और अंतरराष्ट्रीय अपराध सिंडिकेट्स के बीच संबंधों को सामान्य रूप से स्वीकार किया है  किसी खास कंपनी या व्यक्ति का नाम लेकर नहीं।

 

निज्जर हत्याकांड से जुड़ रहा मामला 
हरदीप सिंह निज्जर को भारत ने आतंकवादी घोषित किया था, जबकि कनाडा में वह एक सिख कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय था। उसकी हत्या के बाद कनाडा ने भारत पर आरोप लगाए, जिससे द्विपक्षीय रिश्ते गंभीर संकट में चले गए। इस घटना ने कनाडा में मौजूद खालिस्तान समर्थक नेटवर्क, फंडिंग चैनल और प्रभावशाली संपर्कों को लेकर नई बहस छेड़ दी।

 

कनाडा की एजेंसियों का आधिकारिक रुख
अब तक RCMP, CSIS या कनाडा सरकार ने कैंको पेट्रोलियम या किसी विशेष व्यवसाय को आतंकवादी संगठन से जुड़ा घोषित नहीं किया है।  विशेषज्ञों का कहना है कि हाल के वर्षों में कनाडा में इंडो-कनाडियन संगठित अपराध, जबरन वसूली, ड्रग तस्करी और अंतरराष्ट्रीय गिरोहों को लेकर जांच एजेंसियां पहले से ही सतर्क हैं। इसी पृष्ठभूमि में सोशल मीडिया पर फैल रही ऐसी रिपोर्ट्स ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल, Canco Petroleum को लेकर उठे सवालों ने कनाडा में खालिस्तानी नेटवर्क, आतंकी फंडिंग और संगठित अपराध को लेकर चल रही बहस को एक बार फिर तेज कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!