School Firing: क्लासरूम बना खौफ का मंजर, कनाडा के स्कूल में गोलीबारी: हमलावर समेत 10 लोगों की मौत

Edited By Updated: 11 Feb, 2026 08:33 AM

canada school shooting gunman shooting tumbler ridge secondary school

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में बुधवार को एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में हमलावर समेत 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों में संदिग्ध हमलावर भी शामिल है।

इंटरनेशनल डेस्क: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में बुधवार को एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में हमलावर समेत 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों में संदिग्ध हमलावर भी शामिल है।

रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) के अनुसार, संदिग्ध का शव स्कूल परिसर के भीतर मिला है और शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने बताया कि छह लोगों की मौत स्कूल के अंदर हुई, एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य लोगों के शव समुदाय के एक घर से बरामद किए गए।

यह घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 1:20 बजे टंबलर रिज सेकेंडरी स्कूल में हुई। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस हमले में कोई दूसरा संदिग्ध शामिल था और कुल पीड़ितों की संख्या कितनी है। अधिकारियों ने टंबलर रिज कस्बे (जनसंख्या लगभग 2,400) के निवासियों से घरों के अंदर रहने की अपील की है। आसपास के क्षेत्रों से अतिरिक्त पुलिस बल और एंबुलेंस सेवाएं मौके पर भेजी गई हैं।

पीस रिवर साउथ स्कूल डिस्ट्रिक्ट ने बताया कि घटना के बाद सेकेंडरी स्कूल और टंबलर रिज एलिमेंट्री स्कूल में “लॉकडाउन और सिक्योर एंड होल्ड” लागू किया गया। पीस रिवर साउथ के विधायक लैरी न्यूफेल्ड ने कहा कि समुदाय में RCMP और एंबुलेंस सहित अतिरिक्त संसाधन भेजे गए हैं। हालांकि, उन्होंने सुरक्षा कारणों से ज्यादा जानकारी साझा करने से इनकार किया।

प्रांतीय सरकार की वेबसाइट के अनुसार, टंबलर रिज सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 7 से 12 तक के लगभग 175 छात्र पढ़ते हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना के पीछे की वजहों का पता लगाया जा रहा है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!