सावधान! भारत में हर घंटे 55 हादसे में युवा सबसे ज्यादा प्रभावित, 20 मौतें, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाले खुलासा

Edited By Updated: 29 Aug, 2025 04:23 PM

caution youth are most affected in 55 accidents every hour in india 20 deaths

अगर आप गाड़ी या बाइक चलाते हैं, तो यह खबर आपको ज़रूर पढ़नी चाहिए। भारत की सड़कों पर हादसे अब एक बड़ी चिंता बन गए हैं। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की नई रिपोर्ट 'भारत में सड़क दुर्घटनाएं 2023' ने बेहद चौंकाने वाले आँकड़े पेश किए हैं, जिनसे पता...

नेशनल डेस्क: अगर आप गाड़ी या बाइक चलाते हैं, तो यह खबर आपको ज़रूर पढ़नी चाहिए। भारत की सड़कों पर हादसे अब एक बड़ी चिंता बन गए हैं। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की नई रिपोर्ट 'भारत में सड़क दुर्घटनाएं 2023' ने बेहद चौंकाने वाले आँकड़े पेश किए हैं, जिनसे पता चलता है कि देश में हर घंटे 55 सड़क हादसे हो रहे हैं।

सबसे ज़्यादा शिकार युवा
रिपोर्ट के अनुसार, सड़क हादसों में सबसे ज़्यादा मौतें 18 से 45 साल के युवाओं की हुई हैं, जिनकी हिस्सेदारी 66.4% है। वहीं, 18 से 60 साल के कामकाजी लोगों में यह आँकड़ा 83.4% तक पहुँच गया है। यह दिखाता है कि जिन लोगों पर परिवार की जिम्मेदारी होती है, वही सबसे ज़्यादा जोखिम में हैं।

क्या कहते हैं 2023 के आँकड़े?
हादसों में बढ़ोतरी: 2023 में कुल सड़क हादसों की संख्या 4,80,583 तक पहुँच गई, जो 2022 के मुकाबले 4.2% ज़्यादा है। इन हादसों में 1,72,890 लोगों की मौत हुई।
सड़क के प्रकार: सबसे ज़्यादा मौतें राष्ट्रीय राजमार्गों (36.5%) पर हुईं, जबकि सबसे ज़्यादा हादसे अन्य सड़कों (46.8%) पर दर्ज किए गए।
राज्यवार स्थिति: तमिलनाडु में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सबसे ज़्यादा हादसे हुए, जबकि उत्तर प्रदेश में सबसे ज़्यादा मौतें हुईं।


तेज रफ्तार और दोपहिया वाहन सबसे बड़े कारण
रिपोर्ट के अनुसार, सड़क हादसों का सबसे बड़ा कारण तेज रफ्तार है। 2023 में हुई कुल मौतों में से 68.1% मौतें तेज रफ्तार की वजह से हुईं।
वहीं, वाहन श्रेणी में, लगातार तीसरे साल दोपहिया वाहन सबसे ज़्यादा हादसों और मौतों में शामिल रहे। इसके बाद कार, जीप और टैक्सी जैसे हल्के वाहन दूसरे नंबर पर हैं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!