2020 में डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे पर मोदी सरकार ने 36 घंटे में खर्च किए थे 38 लाख रुपए, RTI में खुलासा

Edited By Updated: 18 Aug, 2022 01:21 PM

central spent rs 38 lakh in 36 hours on donald trump s visit in 2020 rti

केंद्र सरकार ने 2020 में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की 36 घंटे की राजकीय यात्रा में शामिल आवास, भोजन, रसद आदि पर लगभग 38 लाख रुपए खर्च किए। विदेश मंत्रालय ने केंद्रीय सूचना आयोग को इसकी जानकारी दी।

नेशनल डेस्क: केंद्र सरकार ने 2020 में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की 36 घंटे की राजकीय यात्रा में शामिल आवास, भोजन, रसद आदि पर लगभग 38 लाख रुपए खर्च किए। विदेश मंत्रालय ने केंद्रीय सूचना आयोग को इसकी जानकारी दी। भारत की अपनी पहली यात्रा के दौरान ट्रंप ने अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका, दामाद जेरेड कुशनर और कई शीर्ष अधिकारियों के साथ 24-25 फरवरी, 2020 को अहमदाबाद, आगरा और नई दिल्ली का दौरा किया था।

 

ट्रंप ने 24 फरवरी को अहमदाबाद में करीब तीन घंटे बिताए थे। इस दौरान उन्होंने 22 किलोमीटर लंबे रोड शो में भी भाग लिया था, साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी थी और नवनिर्मित मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक विशाल सभा "नमस्ते ट्रम्प" को संबोधित किया था। 24 फरवरी को ही ट्रंप आगरा में ताजमहल देखने गए थे। 25 फरवरी को ट्रंप ने राष्ट्रीय राजधानी का दौरा किया था, जहां उन्होंने पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की थी।

 

दरअसल मिशाल भठेना नाम के एक शख्स ने RTI दायर कर विदेश मंत्रालय से ट्रंप के भारत दौरे को दौरान हुए खर्चे की जानकारी मांगी थी। RTI में पूछा गया था कि भारत सरकार ने कुल कितना खर्च किया,  भोजन, सुरक्षा, आवास, उड़ानें, परिवहन, आदि पर कितने पैसे खर्चे गए थे। मिशाल भठेना ने 2020 में ही RTI दायर की थी लेकिन विदेश मंत्रालय ने अब इस पर जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया करने में देरी के लिए COVID-19 का हवाला दिया और 4 अगस्त, 2022 को आयोग को सारी जानकारी दी थी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!