छत्तीसगढ़: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 1.15 करोड़ की ठगी, 4 गिरफ्तार

Edited By Updated: 18 Aug, 2026 11:33 AM

chhattisgarh 1 15 crore fraud under the pretext of trading profits 4 arrested

छत्तीसगढ़ की रायपुर रेंज साइबर थाना पुलिस ने शेयर मार्केट में भारी मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन अलग-अलग पीड़ितों से कुल 1.15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में गुजरात,...

रायपुर : छत्तीसगढ़ की रायपुर रेंज साइबर थाना पुलिस ने शेयर मार्केट में भारी मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन अलग-अलग पीड़ितों से कुल 1.15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से 4 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुजरात निवासी शुभम चौहान और साबले प्रेम विश्वास, महाराष्ट्र निवासी अनुज सेन और विक्की रांहगडाले के रूप में हुई है। आरोपियों से जुड़े बैंक खातों के खिलाफ देश के अलग-अलग राज्यों के थानों और साइबर सेल में भी ठगी की शिकायतें एवं मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। 

पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देश पर रेंज साइबर थाना की टीम ने मामलों की जांच करते हुए ठगी में इस्तेमाल बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। जांच से मिले सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर अलग-अलग राज्यों में कारर्वाई की गई। 

यह भी पढ़ें: Delhi-NCR में उमस से लोग बेहाल: देश के 20 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

पुलिस के मुताबिक बलौदाबाजार जिले के पलारी निवासी डागेश चंद्राकर से शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा दिलाने के नाम पर 69 लाख रुपए की ठगी की गई थी। इस प्रकरण की जांच के दौरान पुलिस टीम ने गुजरात के सूरत से शुभम चौहान और साबले प्रेम विश्वास को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी फर्जी कंपनियां और फर्जी सिम का इस्तेमाल कर लोगों से अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा करवाते थे। 

इन खातों से जुड़े 20 से अधिक मामले कई राज्यों के थानों और साइबर सेल में दर्ज हैं। एक अन्य मामले में भाटापारा निवासी मुकेश विश्वकर्मा से 12 लाख रुपए की ठगी की गई थी। जांच के आधार पर पुलिस ने कटनी निवासी अनुज सेन को जबलपुर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी कंपनियों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर अपने साथियों के साथ साइबर ठगी को अंजाम देता था। 

यह भी पढ़ें: ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा: टूटे बिजली तार के करंट से मां-बेटी की मौत, JE सस्पेंड

इसी तरह मंदिर हसौद निवासी वेदप्रकाश बघेल से 34 लाख रुपए की ठगी के मामले की जांच करते हुए पुलिस महाराष्ट्र के गोंदिया निवासी विक्की राहंगडाले तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए जांच एवं तलाश कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!