Chhattisgarh : बिजली गिरने से स्कूली बच्चे समेत 8 लोगों की मौत, एक अन्य की हालत गंभीर

Edited By Updated: 23 Sep, 2024 03:41 PM

chhattisgarh 8 people including a school child died lightning in rajnandgaon

Chhattisgarh के राजनांदगांव जिले में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है तथा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मृतकों में कुछ स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में सोमवार को आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है तथा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मृतकों में कुछ स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सोमनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोरातराई गांव में आज अपराह्न करीब डेढ़ बजे आकाशीय बिजली गिरने से कुछ स्कूली बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

यह भी पढ़ें- तिरुपति विवाद के बाद अब इस मंदिर में भी प्रसाद पर लगा बैन, सिर्फ इन चीजों को ही मंजूरी

राजनांदगांव जिले के पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने कहा, "प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बिजली गिरने से कुछ स्कूली बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा, एक व्यक्ति के घायल होने की खबर है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।" उन्होंने बताया कि इस घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक वह और राजनांदगांव के जिलाधिकारी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!