चिदंबरम का केंद्र से सवाल- रुपया गिर रहा और विदेशी मुद्रा भंडार में भी गिरावट...क्या देश की अर्थव्यवस्था शानदार स्थिति में?

Edited By Updated: 24 Jun, 2022 02:43 PM

chidambaram targeted government over the state of economy

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार की आलोचना की और कटाक्ष करते हुए पूछा कि क्या देश की अर्थव्यवस्था शानदार स्थिति में है?

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर शुक्रवार को केंद्र सरकार की आलोचना की और कटाक्ष करते हुए पूछा कि क्या देश की अर्थव्यवस्था शानदार स्थिति में है? उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘2022-23 के लिए राजकोषीय घाटे का लक्ष्य 6.4 प्रतिशत तय करने के कुछ महीनों के भीतर ही सरकार पीछे हट रही है। अब सरकार कह रही है कि वह राजकोषीय घाटे को 6.7 प्रतिशत पर रखने का प्रयास करेगी।

 

राजकोषीय घाटे का यही स्तर 2021-22 में भी था।'' पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने यह भी कहा, ‘‘उच्च राजकोषीय घाटा, उच्च महंगाई, विदेशी पूंजी का बड़े पैमाने पर बाहर जाना, रुपए की कीमत गिरना, विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट.... वे इसको लेकर क्या करेंगे? क्या भारतीय अर्थव्यवस्था की यह शानदार स्थिति है?'' 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!